सिरोही

6डी में शामिल शिक्षकों का डाटा अपडेट कर अशुद्धियों का करें निराकरण

- सिरोही ब्लॉक के संस्था प्रधानों की बैठक में निर्देश
less than 1 minute read
sirohi
sirohi

सिरोही. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावाल में ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधानों की मासिक बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवरसिंह ने की। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
संस्था प्रधान दीपक गहलोत ने बैठक में मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजेन्द्र शर्मा ने 6डी में शामिल शिक्षकों का डाटा अपडेट कर अशुद्धियों के निराकरण संबंधी जानकारी दी।
सिरोही के एसीबीईओ जगदीश सिंह आढ़ा ने नए प्रारूप के गठन से संबंधित बैठक की प्रासंगिकता को स्पष्ट करते हुए संस्था प्रधानों की सेवा पुस्तिका, अवकाश एवं अन्य कार्यों को सीबीईओ कार्यालय की ओर से करने की जानकारी दी। वहीं पीईईओ के कार्यों में शिथिलता न बरतते हुए अधीन विद्यालयों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने, मूवमेंट रजिस्टर, दैनिक डायरी, वार्षिक योजना, गृहकार्य योजना का संधारण करने, सेवा पुस्तिका, कैश बुक का नियमित संधारण करने, शाला दर्पण, शाला दर्शन अपडेट करने संबंधित जानकारी दी।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वेलांगरी के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र शर्मा ने कार्मिकों के सातवें वेतनमान संबंधित जानकारी दी। बैठक में 46 स्कूल के संस्था प्रधानों ने भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राधेश्याम मिश्रा भी मौजूद रहे।

Published on:
23 Oct 2018 06:56 pm