शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु

क्षत्रीय घांची समाज के बाला हनुमान महाराज का वार्षिक मेला सोमवार को धूमधाम से मनाया। सुबह अभिषेक कर ढोल-ढमाकों के साथ ध्वजा रोहण कर महाआरती की गई। इसके बाद में शोभायात्रा निकाली गई। सुबह पूजा अर्चना कर शोभायात्रा निकाली गई। गूंज माता के जयकारेकैलाशनगर स्थित वाराहीमाता मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया। सुबह विशेष पूजा अर्चना कर […]
less than 1 minute read
Jun 06, 2016
Feature image


क्षत्रीय घांची समाज के बाला हनुमान महाराज का वार्षिक मेला सोमवार को धूमधाम से मनाया। सुबह अभिषेक कर ढोल-ढमाकों के साथ ध्वजा रोहण कर महाआरती की गई। इसके बाद में शोभायात्रा निकाली गई। सुबह पूजा अर्चना कर शोभायात्रा निकाली गई।
गूंज माता के जयकारे
कैलाशनगर स्थित वाराहीमाता मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया। सुबह विशेष पूजा अर्चना कर प्रतिमा को आंगी रचना से श्रंगारित किया। शुभ मुहूर्त में गलबाराम पुत्र जगाराम रावल ब्राह्मण परिवार की ओर से ध्वजारोहण किया। दिनभर मंदिर में ढोल ढमाको के बीच माता के जयकारे गुंजायमान रहे। लाभार्थी परिवार के वसंत रावल, महेन्द्र भाई, नरेश भाई, भरत भाई, गोविन्द भाई, हितेश, रितेश, रवि कुमार, भावेश, चंन्द्रकांत, मांगीलाल रावल समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे। महिला मंडली की ओर से भजन कीर्तन किए गए। इसमें कमला देवी, अनुराधा, मंजूदेवी, अनिता, ललिता, वसंती ने प्रस्तुति दी। भावना, रेखा, खुशबु, श्रेता, रविना, मित्तल, रीना का सहयोग रहा।

Published on:
06 Jun 2016 06:51 pm