सिरोही

VIDEO प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा: 4032 में से 2952 ने दिया इम्तिहान, 73.21 प्रतिशत उपस्थिति

- प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा  
less than 1 minute read
sirohi
sirohi

सिरोही.प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय के 14 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक हुई। बाहर के अभ्यर्थी होने के कारण सुबह जल्दी ही परीक्षा केन्द्र पहुंच गए थे। 4032 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2952 उपस्थित व 1080 अनुपस्थित रहे। 73.21 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर सामान्य ही था। 150 प्रश्न पूछे गए थे, प्रत्येक प्रश्न दो अंक का था। इसमें सामान्य ज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान के प्रश्न पूछे गए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोयली के प्रधानाचार्य ईश्वरलाल पुरोहित ने बताया कि इस बार एक केन्द्र गोयली स्कूल में था। इसमें 240 अभ्यर्थीपंजीकृत थे। 185 उपस्थित व 55 अनुपस्थित रहे।

श्रम अधिकारियों की बैठक
आबूरोड.श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली ने श्रम विभाग के अधिकारियों की बैठक में योजनाओं में लम्बित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। पंजीकृत श्रमिकों को विभाग में संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया जाए। जूली ने बताया कि शीघ्र ही जिले में श्रम कल्याण अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही, श्रम निरीक्षक मनोहरसिंह को सिलिकोसिस संबंधी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने का आह्वान किया।

Published on:
03 Feb 2019 08:20 pm