सिरोही

क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्यारह गांव की टीम रही विजेता व तंवरी उप विजेता

मेघवाल क्रिकेट क्लब तंवरी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता का समापन
less than 1 minute read
sirohi
sirohi

तंवरी. मेघवाल क्रिकेट क्लब तंवरी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि 22 परगना मेघवाल समाज अध्यक्ष भीमाराम चुण्डावत, सुंधापर्वत के संत नरोत्तमदास, इंजीनियर मेघाराम रहे।
क्लब अध्यक्ष गणेशराम मेघवाल ने बताया कि कमेटी की ओर से सभी मंचासीन अतिथियों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व फाइनल में ग्यारह गांव ने तंवरी को हराया। क्लब के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मेघवाल ने बताया कि टीमों को अतिथियों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसमें 33 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए भैराराम, प्रमोद, गोपाल, प्रहलाद, विक्रम, हितेश तेजाराम आदि ने सहयोग किया।

जावाल. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवारा के छात्रों ने मंगलवार को स्कूल परिसर में सफाई की। प्रधानाचार्य उम्मेदसिंह दियोल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके बाद छात्रों को मतदान के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रतापराम सुथार, व्याख्याता हिंगलाजदान चारण, वगताराम, दिनेश चन्द्र, जयंतीलाल, सुरेश कुमार, ममता वर्मा, उषा परमार, मांगीलाल, भंवरलाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रभारी शारीरिक शिक्षक लालशंकर ने आभार जताया।

Published on:
20 Nov 2018 07:05 pm