अयोध्या

सिरोही (सौंदर्यन की योजना…) मनरेगा संभालेगा सफाई ठेका

Feature image

स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत जिले के 40 ग्राम पंचायतों में अब सफाई व्यवस्था मनरेगा को सौंपी जाएगी। प्रदेश में चल रही एक कदम स्वच्छता की ओर अभियान के तहत गांवों को स्वच्छ व सुंदर बनाने, वहां के वातावरण मेें स्वच्छता तैयार करने तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना व गांव से निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए एक मेट दो सफाईकर्मी लगाए जाएंगे। चयनित गांव में सालभर में छह श्रमिक लगाए जाएंगे। इन श्रमिकों को गांव में डेढ़ सौ परिवारों पर एक साइकिल रिक्शा मय ट्रॉली मुहैया करवाई जाएगी। दस से पंद्रह परिवार के समूह पर एक सार्वजनिक कचरा पात्र लगाया जाएगा।

ऐसे करेंगे काम
गांव में एक स्थान पर डाले जाने वाले कचरे को निस्तारण स्थान तक पहुंचाया जाएगा। गांवों में गंदगी से भरी नालियों की भी विशेष सफाई होगी। पूरे गांव को साफ कर सुन्दर बनाया जाएगा। जिला परिषद से इन सफाई कर्मियों को विशेष उपकरण भी मिलेंगे, ताकि कचरा परिवहन के दौरान कचरा रास्ते में नहीं बिखरे।

इनमें होगा काम

सिरोही : बरलूट, जावाल, कालन्द्री, खाम्बल, माकरोडा, मोहब्बतनगर, पाड़ीव, ऊड़ तथा वराड़ा
शिवगंज: अरठवाड़ा, बागसीन, कैलाशनगर, मोरली, नारादरा, पोसालिया, उथमण तथा वाण
पिण्डवाड़ा: वीरवाड़ा, झाड़ोली, तेलपुर, वाटेरा, धनारी, जनापुर, कोजरा, नांदिया, रामपुरा, रोहिड़ा, सिवेरा
रेवदर: सोरड़ा तथा पामेरा
आबूरोड : आमथला, बहादुरपुरा, आवल, चनार, किंवरली, मुदरला, निचलागढ़ तथा सांतपुर

Published on:
13 Feb 2017 09:49 am
Also Read
View All
Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला