सिरोही

Monsoon Forecast: मौसम विभाग का डबल अलर्ट, यहां होगी झमाझम बारिश

Monsoon Forecast: मानसून के बादल छाए हुए हैं, अब इंतजार सिर्फ बरसने का है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए 22 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया गया है।
less than 1 minute read
Jul 17, 2023
photo_6172543543034361948_y.jpg

पाली/सिरोही.।Monsoon Forecast: मानसून के बादल छाए हुए हैं, अब इंतजार सिर्फ बरसने का है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए 22 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि सिरोही के माउंट आबू में रविवार को भी हल्की बारिश हुई। वहीं प्रदेश के बारां जिले में आज के लिए ओरेंज अलर्ट है। जिसका अर्थ है वहां मेघ गर्जना के साथ भारी बरसात हो सकती है।

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर के लिए आगामी दो दिन के लिए कोई चेतावनी नहीं है। वहीं पाली, जोधपुर बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। उधर, पाली में रविवार को बादलों की आवाजाही रही। गर्मी व उमस के कारण लोग बेहाल रहे। पाली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जिले के नौ बांध पर चादर बंद
जिले में बिपरजॉय तूफान के बाद मानसून की बरसात होने पर 31 बांधों पर चादर चल गई थी। जो मानसून की बरसात थमने के बाद अब कम होती जा रही है। जिले में अभी 22 बांधों पर चादर चल रही है। जबकि नौ पर बंद हो गई है। जिले के सिन्दरू, केर, तखतगढ़, मांडवाड़ा, मीठड़ी, ढारिया, सादड़ी, हेमावास, बांडी नेहड़ा, गिरोलिया, लाटाड़ा, पीपला, काणा, घोडदड़ा, सेली की नाल, राजपुरा, केसूली, जूना मलारी, हरिओम सागर, फुलाद, सेली की ढाणी व वायद बांध छलक रहे हैं।

Published on:
17 Jul 2023 10:20 am