6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिरोही में सेलवाड़ा बांध के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव, सड़क किनारे मिली बाइक

सिरोही जिले में अनादरा थाना क्षेत्र के सेलवाड़ा बांध के पास रविवार सुबह झाड़ियों में होलागरा निवासी मुकेश कुमार (25) का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे लावारिस बाइक देखकर राहगीरों ने पूर्व सरपंच और पुलिस को सूचना दी।
2 min read
Google source verification
sirohi youth body found in bushes

सेलवाड़ा बांध के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव (पत्रिका फोटो)

नागाणी/रेवदर (सिरोही): अनादरा थाना क्षेत्र में सेलवाड़ा बांध के पास रविवार सुबह झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे लावारिस हालत में एक बाइक खड़ी देखी। इसके बाद आसपास तलाश करने पर सड़क से करीब 15 फीट दूर झाड़ियों में एक युवक औंधे मुंह पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल पूर्व सरपंच गणपत सिंह को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनादरा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान होलागरा निवासी मुकेश कुमार (25) पुत्र नेमाराम कोली के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बांध की दीवार से टकराने की आशंका

थानाधिकारी अमराराम ने बताया कि युवक का शव मुख्य रास्ते से करीब 15 फीट दूर झाड़ियों में मिला। शव के पास ही उसका एक जूता भी पड़ा था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की बाइक बांध की दीवार से टकराई होगी। टक्कर के बाद युवक उछलकर सड़क से दूर झाड़ियों में जा गिरा होगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मौके से बाइक सहित अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

रविवार सुबह सेलवाड़ा बांध के रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की नजर पहले सड़क किनारे खड़ी बाइक पर पड़ी। बाइक लावारिस हालत में देखकर उन्हें संदेह हुआ। आसपास देखने पर झाड़ियों में युवक का शव दिखाई दिया। अनहोनी की आशंका में राहगीरों ने तत्काल पूर्व सरपंच गणपत सिंह को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

सीआई अमराराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। फिलहाल, पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को सड़क हादसा मानकर जांच कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग