सिरोही

चलती ट्रेन में सोने के जेवरात व नकदी से भरा पर्स चुराया, मां-बेटा गिरफ्तार

राजकीय रेलवे पुलिस आबूरोड ने चलती ट्रेन में महिला यात्री का सोने के जेवरात व नकदी से भरा पर्स चोरी के प्रकरण में आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Apr 03, 2025

आबूरोड। राजकीय रेलवे पुलिस आबूरोड ने चलती ट्रेन में महिला यात्री का सोने के जेवरात व नकदी से भरा पर्स चोरी के प्रकरण में आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान के अनुसार परिवादी करणीदान, निवासी नोखा जिला बीकानेर की लिखित बिना नंबरी रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि 17 नवंबर, 2024 को वह, उसकी पत्नी, पुत्रवधु नोखा रेलवे स्टेशन से हिसार-सिकन्द्राबाद एक्सप्रेस ट्रेन के आरक्षित कोच में सूरत के लिए रवाना हुए।

सभी परिजन मारवाड जंक्शन स्टेशन जाने के बाद सो गए। सुबह आबूरोड रेलवे स्टेशन आने पर उसकी पत्नी ने नींद से उठाकर बताया कि उसका लेडीज पर्स नहीं है। पर्स में सोने की चेन, कंगन, अंगूठी, 15 हजार नकद, मैकअप का सामान व एक मोबाइल था, जो अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। रेलवे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वारदात में शामिल लोगों की तलाश शुरू की।

पहले एक आरोपी गिरफ्तार

थानाधिकारी ने बताया कि इस प्रकरण में मोबाइल ट्रेसिंग व मुखबीर की सूचना पर पूर्व में आरोपी सोहनराम को गिरफ्तार कर मोबाइल व 5 हजार नकदी बरामद की थी। न्यायालय ने उसे केंद्रीय कारागृह जोधपुर भेज दिया। आरोपी सोहनराम से पूछताछ कर आरोपी जुबैदा बानो उर्फ मदीना व उसके पुत्र मोहम्मद रसूल उर्फ मोहम्मद अली की तलाश शुरू की। बुधवार को मां व पुत्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने वारदात करना स्वीकार किया।

Published on:
03 Apr 2025 04:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर