सिरोही

PHOTO STORY: जानिए आखिर क्यों नगरपालिका बनी राजनीतिक अखाड़ा

- ईओ ने दिएकार्मिको के अवकाश निरस्त के आदेश, पालिकाध्यक्ष ने आदेश किया निरस्त - जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने पिछले दिनों नगरपालिका ईओ को नोटिस जारी कर दिए थे सम्पर्क पोर्टल के प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश - निर्देश पर ईओ ने कार्मिकों के शनिवार का अवकाश निरस्त करने के दिएथे आदेश, अध्यक्ष ने राजकीय अवकाश व पूर्व में सूचना नहीं देने का हवाला देते हुएकिया आदेश निरस्त
2 min read
Feb 24, 2019
sirohi
sirohi

आबूरोड. नगरपालिका कार्यालय में शनिवार को कार्मिकों के अवकाश को लेकर विवाद पैदा हो गया। शुक्रवार को पालिका अधिशासी अधिकारी सुनिलकुमार शर्मा ने आदेश जारी कर लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के लिए कार्मिकों का शनिवार का अवकाश निरस्त किएथे, लेकिन पालिकाध्यक्ष ने कार्यालय पहुंचकर कार्मिकों अवकाश निरस्त करने के आदेश से अनभिज्ञता जताते हुए आदेश को ही निरस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार पालिका ईओ ने २२ फरवरी को आदेश जारी कर सम्पर्क पोर्टल, नामांतरण, मानचित्र आदि के लम्बे समय से लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के लिएकर्मचारियंों के शनिवार का अवकाश निरस्त करने के आदेश दिए थे। इसके ऐवज में बाद में क्षतिपूर्ति अवकाश लेने के निर्देश दिए गए थे। शनिवार सुबह ग्यारह बजे पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंदल के कार्यालय पहुंचने पर उन्हें इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने एक दिन पूर्व अवकाश निरस्ति की सूचना नहीं देने व नियम विरूद्ध कार्रवाईकरने का हवाला देते हुएकार्मिकों को आदेशनिरस्त करने की बात कही। जिसके बाद कार्मिक कार्यालय बंद कर अपने घर लौट गए।
जिला कलक्टर ने जारी किया था नोटिस
ज्ञातव्य हो कि नगरपालिका में सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के लम्बे समय से निस्तारण नहीं होने पर पालिका ईओ को नोटिस जारी किया गया था। पिछले दिनों जिला कलक्टर की उपस्थिति में हुईबैठक में लम्बित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुएनोटिस जारी करने के निर्देश दिए गएथे।
इन्होंंने बताया ...
जिला कलक्टर की ओर से कुछ दिनों पूर्व सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के लिए नोटिस मिला था, जिस पर कार्रवाई के लिए कार्मिकों का शनिवार का अवकाश निरस्त कर सम्पर्क पोर्टल, मानचित्र, नामांतरण आदि लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के कार्मिकों को आदेशदिए थे। निरस्त किए गएअवकाश के ऐवज में क्षतिपूर्ति अवकाश प्रदान किया गयाथा। बिना किसी सूचना के कार्मिकों ने ऑफिस को ताला लगाकर निकल गए।पालिकाध्यक्ष स्वयं के स्तर पर आदेश जारी नहीं कर सकते हैं।
- सुनिलकुमारशर्मा, अधिशासी अधिकारी,आबूरोड
.........................
शनिवार व रविवार को राजकीय अवकाश रहता है। आज कार्यालय पहुंचने कार्यालय सहायक ने अवकाश निरस्त होने के आदेश की कॉपी दी। अवकाश निरस्त की जानकारी एक दिन पूर्व देनी चाहिए। पालिकाध्यक्ष होने के नाते मेरी भी प्रशासनिक जिम्मेदारी है, इस लिए इस आदेश को निरस्त किया गया।जिस पर कार्मिक कार्यालय से चले गए।
- सुरेश सिंदल, पालिकाध्यक्ष, नगरपालिका, आबूरोड.
................................
मुख्यमंत्री की सौ दिन की कार्य योजना व एक वर्ष से सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों, नक्शा, नामांतरण, एनओसी आदि की पेंडेंसी निस्तारण के लिए पार्षदों की मांग केअनुरूप ईओ ने कार्यवाही की थी। जिसे पालिकाध्यक्ष ने हटधर्मिता के साथ छुट्टी निरस्त के आदेश पर रोक लगाई। सरकार से पालिकाध्यक्ष के खिलाफकार्रवाई की मांग की जाएगी।
- जेपीसिंह, पार्षद, वार्ड संख्या-१९ आबूरोड.

Published on:
24 Feb 2019 10:35 am