सिरोही

VIDEO : जानिए क्यों प्रशासन ने खाली करवाया लोहे का गोदाम व जिम

राजकीय महाविद्यालय के सामने संचालित लोहे के गोदाम को पालिका ईओ तथा शहर थानाधिकारी की मौजूदगी में खाली कराने के लिए पाबंद किया गया।
less than 1 minute read
Apr 06, 2019
sirohi
01


आबूरोड. राजकीय महाविद्यालय के सामने संचालित लोहे के गोदाम को पालिका ईओ तथा शहर थानाधिकारी की मौजूदगी में खाली कराने के लिए पाबंद किया गया। बाद में गोदाम मालिक ने स्वंय ही गोदाम से सामान निकलवाना शुरु कर दिया। ईओ सुनील कुमार ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशन पर महाविद्यालय के बाहर संचालित लोहे गोदाम को लेकर पडौसी को परेशानी हो रही थी। इससे निजात पाने के लिए उपखण्ड अधिकारी को परिवाद पेश किया था, जिस पर उन्होंने इनको बंद करवाने के निर्देश दिए थे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इसको बंद करवाने के लिए पाबंद किया। इसके बाद गोदाम मालिक ने सामान निकालना शुरु कर दिया। थानाधिकारी अनिल कुमार मय जाब्ता भी मौजूद थे।
जिम सामान किया जब्त
शहर के सदर बाजार स्थित एक कॉम्पलेक्स में संचालित हो रहे एक जिम नगरपालिका की ओर से खाली करवाया गया।
आसपास के लोगों द्वारा सदर बाजार के सेकंड फ्लोर स्थित जिम की वजह से न्यूसेंस होने की शिकायत पर उपखंड अधिकारी डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने जिम हटवाने के नगरपालिका को निर्देश दिए थे, जिसके बाद पालिका कर्मचारियों व पुलिस की मौजूदगी में जिम संचालक को खाली करने के निर्देश दिएगएथे। संचालक के सामान नहीं हटाने पर नगरपालिका कार्मिकों ने सामान जब्त कर लिया।

Published on:
06 Apr 2019 12:17 pm