शहर पुलिस ने शहर के व्यस्ततम अम्बाजी चौराहे पर उत्पात मचाने व दुकान में घुसकर तोडफ़ोड़ करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आबूरोड. शहर पुलिस ने शहर के व्यस्ततम अम्बाजी चौराहे पर उत्पात मचाने व दुकान में घुसकर तोडफ़ोड़ करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार विष्णु धर्मशाला के पास निवासी दीपककुमार उर्फ दीपु पुत्र जगदीशप्रसाद सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अम्बाजी रोड अम्बाजी चौराहे पर उसकी जनता आइसक्रीम नाम से दुकान में गत सोमवार रात्रि डाक बंगले के पास निवासी मनीष शर्मा उर्फ गुल्लु पुत्र राजेश शर्मा आया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए रकम मांगने लगा। उसके मना करने पर उसने दुकान में घुसकर डेढ लाख की कीमत का डीप फ्रीज डंडे से तोड़ दिया। दुकान में रखा सामान भी तोडफ़ोड़ दिया। काफी देर उत्पात मचाने के बाद दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने धमकियां देने लगा। उसकी दुकान का सामान सड़क पर लाकर फेंकने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। इसके बाद आरोपी डाक बंगला के पास निवासी मनीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जिला उपकारागृह में भेज दिया गया।
आबूरोड. शहर पुलिस ने तीन माह पूर्व गांधीनगर स्कूल ग्राउंड में तीन जनों का रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में 7 जनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार शिवाजी कॉलोनी निवासी तोलाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 18 मार्च को उसके पुत्र विनोद व उसके मित्र मुकेश, राकेश व अनिल के बाइक पर जाने के दौ गांधीनगर स्कूल ग्राउंड में छह-सात जनों ने उनका रास्ता रोककर रास्ता रोककर लाठी व पत्थरों से मारपीट की थी। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की। मामले में गांधीनगर हनुमान चौराहे के पास निवासी अनिलकुमार पुत्र रावताराम, कैलाश पुत्र दिनेशकुमार बंजारा, विशाल कुमार पुत्र बाबूराम बंजारा, विशाल पुत्र भंवरलाल बंजारा, जूजाराम पुत्र छोगाराम बंजारा, मोहित पुत्र मोतीलाल बंजारा, दीपेश पुत्र गोपाल बंजारा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।