सिरोही

SIROHI नारादरा में एक दिवसीय शिविर आयोजित : 22 कृषकों को 11.45 लाख के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित

नारादरा में एक दिवसीय शिविर आयोजित :
less than 1 minute read
SIROHI
SIROHI

सिरोही. लक्ष्मी ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड नारादरा की ओर से शुक्रवार को ऋण माफी शिविर आयोजित किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि गोदाराम कुम्हार व समिति अध्यक्ष दिलीपसिंह मांडाणी रहे। केन्द्रीय सहकारी बैंक लि. सिरोही के प्रतिनिधि निर्भयसिंह चौहान, ऋण पर्यवेक्षक शाखा शिवगंज की ओर से ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर में 22 कृषकों को 11.45 लाख के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान किशनसिंह राजपुरोहित, मंगलसिंह देवल, देवाराम, फूलाराम, सोसायटी सदस्य देवीसिंह, दलपतसिंह, दूदाराम मौजूद रहे। इसी तरह भूतेश्वर ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. की ओर से शिविर आयोजित किया। ऋण पर्यवेक्षक अजीतसिंह ने योजना की जानकारी दी। अध्यक्ष भगवतसिंह देवड़ा, व्यवस्थापक नारायणसिंह, अम्बालाल लोहार, देवीसिंह, जसवंत सुथार, दर्शन जोशी, उम्मेदसिंह, कपूराराम की मौजूदगी में 54 सदस्यों को 22.13 लाख के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

बैठक कल
सिरोही. भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक रविवार दोपहर 2 बजे वैद्यनाथ महादेव मंदिर में होगी। बैठक जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र प्रभारी महेन्द्रसिंह राठौड़, सांसद देवजी भाई पटेल, सिरोही जिला संगठन प्रभारी झालमसिंह, जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित की अध्यक्षता में होगी। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने दी।

Published on:
22 Feb 2019 09:45 pm