सिरोही

संभागीय अधिवेशन अक्षी सम्पन्न

गणका स्थित न्यू टाऊन में शनिवार को लायंस क्लब का अंतरराष्ट्रीय १३ संभाग का संभागीय अधिवेश अक्षी का आयोजन किया गया। जिसमें करीब १० क्लबों के २५० सदस्यों ने भाग लिया।
less than 1 minute read
Feb 26, 2019
sirohi
sirohi

आबूरोड. गणका स्थित न्यू टाऊन में शनिवार को लायंस क्लब का अंतरराष्ट्रीय १३ संभाग का संभागीय अधिवेश अक्षी का आयोजन किया गया। जिसमें करीब १० क्लबों के २५० सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि उपप्रांत पाल अजय सेगर, पूर्व बहु प्रांतीय अध्यक्ष लायन अरविन्द चतुर, मुख्य वक्ता उपप्रांतपाल लायंस संजय भंडारी, उपप्रांतपाल एडवोकेट लायन अविनाश शर्मा, सम्मेलन कि अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष लायंन आशीष गर्ग समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवल से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों एवं सदस्योां ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह को सम्बोधित करते हुए सेगर ने कहां कि क्लब पूरे विश्व में फैला हुआ है, जिसका मकसद सेवा भाव है। हम हर स्तर पर मानव जीव कि सेवा करने का प्रयत्न करते है। संभागीय अध्यक्ष गर्ग ने पूरे संभाग की रिपोर्ट पेश कर किए गए कार्यो की सराहना करते हुए बेहतर भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया। प्रांतीय अध्यक्ष लायन चतुर, एडवोकेट लायन शर्मा, संजय भंडारी ने भी संबोधित किया। संभाग के तीनो क्षेत्रीय अध्यक्ष लायंस महेश गुप्ता, लायन प्रहलाद चौधरी, किशन प्रजापति ने अपने अपने क्षेत्र की रिपोर्ट पेश की। अधिवेशन मे सर्वश्रेष्ट क्लब का अवार्ड लायंस क्लब सुमेर जवाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र गोयल को दिया गया। इसके अलावा, लयंस क्लब रानी, लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर, लायंस क्लब सिरोही, लायंस क्लब पिण्डवाडा, लायंस क्लब माउण्ट आबू, लायंस क्लब आबूरोड, लायंस क्लब आबूरोड शहर, लांयस क्लब आबूरोड रार्कस, लायंस क्लब आबूरोड अरावली को पुरस्कार वितरित किए। अधिवेशन का आयोजन लायंस क्लब आबूरोड अरावली के द्वारा किया गया। इस दौरान लांयन मुकेश बंसल, लायंन प्रदीप अग्रवाल, पनील गोयल, शैलेष गोयल, अंकित शाह, विजेन्द्रसिंह, डॉ. कमल बंसल, डॉ. मनीष शर्मा, दिनेश शर्मा, लक्ष्मी अग्रवाल, शिवशंकर शर्मा, सुशील वर्मा, जगदीश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, रोनक सिंहल, सिद्धार्थ गोपालिया, टीकम सोनी, अनु बंसल, राजेश अग्रवाल, राकेश गर्ग समेत कई जने मौजूद थे।

Published on:
26 Feb 2019 10:21 am