सिरोही

-पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से: तीन केन्द्रों पर 24 हजार 912 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

इंटरनेट सेवा रहेगी बंद
2 min read
sirohi
आबूरोड रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में आराम करते कांस्टेबल परीक्षा के अभ्यर्थी।

सिरोही. पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर जिला पुलिस की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए पुख्ता व्यवस्था कर दी गई है। परीक्षा को लेकर जिले में तीन केन्द्र बनाए गए हैं। जहां पर 24 हजार 912 अभ्यर्थियों के बैठक की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा केन्द्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। जिले में सेंट पॉल सीनियर सैकेंडरी स्कूल आबूरोड में 1 हजार 920, माधव विश्वविद्यालय भारजा में 20 हजार 64 तथा चार्टेड इंस्टीट्यूट टेक्नोलॉजह आबूरोड में 2 हजार 928 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं इन तीनों केन्द्रों पर सुपरवाइज अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। जिसमें सेंट पॉल सीनियर सैकेंडरी स्कूल आबूरोड में जोधपुर एएसपी पूनाराम, माधव विश्वविद्यालय भारजा में माउंट आबू डीएसपी विजयपालसिंह तथा चार्टेड इंस्टीट्यूट टेक्नोलॉजह आबूरोड में रेवदर डीएसपी देवाराम को सुपरवाइज अधिकारी तैनात किया गया है।

इंटरनेट सेवा रहेगी बंद
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर सम्बंधित क्षेत्र में इंटरनेट सेवा भी बंद रहेगी। परीक्षा को शांतिपूर्णतरीके से सम्पन कराने व लोक शांति बनाए रखने को लेकर संभागीय आयुक्त जोधपुर ने आबूरोड नगरपालिका क्षेत्र व अतिरिक्त 10 किलोमीटर तथा सरूपगंज थाना क्षेत्र व अतिरिक्त 10 किलोमीटर की परिधि में 13 जुलाई को शाम 5 बजे से 15 को शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

आधा घंटा पहले मुख्य द्वार बंद
परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थियों को परीक्षा से दो घंटे पहले प्रवेश लेने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

आज व कल दो पारियों में होगी परीक्षा
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 व 15 जुलाई को दो पारियों में होगा। जिसमें पहली पारी में परीक्षा सवेरे 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पारी में परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।

आबूरोड के एक केंद्र पर 1920 अभ्यर्थी आज देंगे कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
आबूरोड. पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आबूरोड तहसील में 1 केंद्र पर 14 और 15 जुलाई को दो पारियों में होगी। इसमें 1920 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक रहेगा।
थानाधिकारी मि_ूलाल ने बताया कि परीक्षा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गई है। कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक मोबाइल वैन, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त जाप्ते की व्यवस्था की गई है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी।

स्टेशन व बस स्टैंड पर भीड़
अभ्यर्थी एक दिन पहले ही शहर में आ गए। बस स्टैंड व स्टेशन के प्रतीक्षालयों में सिर्फ अभ्यर्थी ही नजर आ रहे हैं। दूसरे यात्री परेशान नजर आए। होटलों व धर्मशालाओं का भी यही हाल रहा। (निसं)

चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे प्रशासन की ओर से कांस्टेबल परीक्षा के लिए स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इसमें जयपुर-अजमेर-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस की दो ट्रिप संचालित की जाएंगी। गाड़ी जयपुर से 06 .30 बजे रवाना होकर 8 .50 बजे अजमेर पहुंचेगी व अजमेर से दोपहर 1.10 बजे रवाना होकर अपराह्न 3.15 बजे जयपुर पहुंचेगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से 10 रेलगाडिय़ों में 12 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। इनमें उदयपुर-जयपुर, जयपुर-उदयपुर, उदयपुर-अजमेर, अजमेर-उदयपुर आदि रेल सेवाएं शामिल हैं।

Published on:
14 Jul 2018 10:42 am