सिरोही

VIDEO यातायात व्यवस्था सुधारने को पुलिस ने दिखाई सख्ती, जानिए कैसे….

शिवगंज. शहर की यातायात व्यवस्था के सुधार को लेकर शिवगंज पुलिस ने आजाद चौक में नो पार्किंग बोर्ड लगाकर व्यापारियों व वाहन चालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
2 min read
sirohi
sirohi

शिवगंज. शहर की यातायात व्यवस्था के सुधार को लेकर शिवगंज पुलिस ने आजाद चौक में नो पार्किंग बोर्ड लगाकर व्यापारियों व वाहन चालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पिछले कई दिनों से आजाद चौक में बिगड़ रही यातायात व्यवस्था की समस्या के चलते पार्किंग बोर्ड लगाकर व्यापारियों व वाहन चालकों को हिदायत दी। गौरतलब है कि शहर के मुख्य बाजार की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने नए वर्ष के साथ एक जनवरी से अभियान चलाकर मुख्य बाजार, गोल बिल्डिंग, सब्जी मंडी, नाश्ता गली, बस स्टैण्ड रोड, होली चौक सहित विभिन्न स्थानों पर चरमराई यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारियों के दुपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करवाकर व्यापारियों को राहत प्रदान की थी और मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर पार्किंग के बोर्ड लगाकर व्यापारियों से व्यवस्था में सहयोग की अपील। जिसमें व्यापारियों ने भी पुलिस के कार्यों का सहयोग किया। साथ ही यातायात पुलिस की ओर से समय-समय पर वाहनों के पार्किंग की मॉनिटरिग कर व्यवस्था में कई बदलाव किए। लेकिन दो-तीन दिन से पुलिस की थोडी सी ढिलाई के चलते फिर से बाजार में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। इसकी जानकारी मिलते ही सोमवार को थानाधिकारी राजपुरोहित ने बाजार का निरीक्षण कर सख्ती से पेश आकर बेहतरीब ढंग से खड़े वाहनों के चालान बनाकर यातायात व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए।

आजाद चौक में लगाया पार्किंग बोर्ड
थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने शहर की यातायात व्यवस्था से निपटने के लिए एक व्हाटसप ग्रुप बनाया था। जिसमें कई व्यापारियों ने जुड़कर शहर के बाजार की अव्यवस्था, अतिक्रमण, शरारती तत्वों के फोटो खींचकर ग्रुप में डालने पर समस्या का समाधान हुआ। गु्रप में पिछले चार-पांच दिनों से शहर के आजाद चौक में बिगड़ रही व्यवस्था की समस्या चल रही थी। जिस पर थानाधिकारी राजपुरोहित ने सोमवार को सुबह मय पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचकर वहंा बेहरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटाकर नो पार्किंग का बोर्ड लगा कर व्यापारियों व वाहन चालकों को यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देश दिए।

Published on:
21 Jan 2019 07:01 pm