सिरोही

राजस्थान: RSS कार्यालय में स्वामी अवधेशानंद की बेरहमी से हत्या, लहूलुहान अवस्था में मिला शव

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Nov 12, 2018
Rajasthan crime news, saint murdered at RSS office in Sirohi

सिरोही।

शहर के शांति नगर में आरएसएस कार्यालय में धारदार हथियार से संरक्षक की हत्या कर दी गई। जबकि आरएसएस जिला प्रचारक गंभीर घायल हो गए। फिलहाल हत्या व जानलेवा हमले के कारणों को पता नहीं लगा है। संत की शिनाख्त मूल उत्तराखंड हाल एकल विद्या पीठ के अवधेशानंद के रूप में हुई है। घटना रविवार रात की है।

कोतवाली थाना प्रभारी रामप्रतापसिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस शांति नगर स्थित आरएसएस कार्यालय पहुंची। जहां एक संत का खून से लथपथ शव मिला। जिला प्रचारक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

प्रारम्भिक जानकारी में सामने आया है कि कार्यालय परिसर में कार्यालय संरक्षक और जिला प्रचारक किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। मामला इतना बढ़ गया था कि दोनों आपस में ही पिल पड़े। नौबत चाकूबाजी तक पहुँच गई। इस दौरान संरक्षक स्वामी अवधेशानंद की मौत हो गई जबकि जिला प्रचारक उत्तमगिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल उत्तमगिरी को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया।


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश के लिए घटनास्थल से कुछ साक्ष्य उठाये हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिरोही में गौ भक्त वाहन रैली निकाली जानी है। इसी आयोजन को लेकर किसी बात पर आरएसएस कार्यालय में दोनों के बीच विवाद हो गया।

Published on:
12 Nov 2018 01:11 pm