सिरोही

VIDEO : भाजपा सरकार में एक लाख शिक्षकों की पदोन्नती- मंत्री, राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय शैक्षिक अधिवेशन शुरू

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय शैक्षिक अधिवेशन खण्डेलवाल छात्रावास में शुरू

2 min read
सिरोही. राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से खण्डेलवाल समाज छात्रावास में आयोजित अधिवेशन के मुख्य अतिथि।

सिरोही. राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय शैक्षिक अधिवेशन जिला मुख्यालय स्थित खण्डेलवाल समाज छात्रावास में हुआ। समापन शनिवार को होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में शिक्षकों की एक लाख पदोन्नतियां हुई हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वहीं शिक्षकों के कंधों पर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी हैं एवं शिक्षक राष्ट्र की धुरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया ने भाजपा सरकार के किए गए कार्य का बखान किया। साथ ही विशिष्ट अतिथि सिरोही प्रधान प्रज्ञा कुंवर देवड़ा, सभापति ताराराम माली, जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता विरेन्द्रसिंह चौहान, सहायक कर्मचारी संघ अध्यक्ष वीसाराम मेघवाल ने भी विचार व्यक्त किए।
संघ के जिलाध्यक्ष अनोपसिंह सोलंकी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया वहीं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. उदयसिंह ने शिक्षकों, प्रबोधकों, पेराटीचर्स, शिक्षाकर्मी, पंचायत सहायक आदि की वाजिब मांगों पर मंथन कर तत्काल समाधान की मांग की। कार्यक्रम में एडीएम आशाराम डूडी, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) टीमाराम मीणा ने शिक्षकों के अधिकार के बारे में विस्तार से बताया। जिला मंत्री प्रकाश पुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन फूलाराम गर्ग ने किया।

नहीं बुलाया भाजपा नेताओं को
रेवदर. राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का अधिवेशन पंचायत समिति में हुआ। सम्मेलन में एक भी भाजपा नेताओं ने नहीं बुलाया गया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि समाजसेवी निर्मल कोली थे। अध्यक्षता मन्नालाल कोली ने की। वार्ताकार महंत तीर्थगिरी रहे। जिला मंत्री कानाराम ने बताया कि सम्मेलन के शैक्षिक वार्ताकार कैलाश कुमार गहलोत रहे। राम चन्द्र रावत ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताया। अधिवेशन के दौरान पांचों ब्लॉकों के सेवानिवृत्त शिक्षकों व भामाशाह का सम्मान किया गया। दत्ताणी स्कूल के प्रधानाचार्य भंवरसिंह व प्रदेश पर्यवेक्षक शिवदत्त आर्य ने मार्गदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह उदावत ने बताया कि मांगों पर ध्यान देने तक नेताओं का बहिष्कार जारी रहेगा। संचालन सह संयोजक ओमप्रकाश जोशी व रावता राम कोली ने किया। प्रदेश संयुक्त मंत्री सतीश शर्मा, संभाग संगठन मंत्री रितु भटनागर, विभाग संगठन मंत्री प्रदीप सिंह गोहिल, जिला सभा अध्यक्ष डूंगरसिंह देवड़ा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैतान सिंह राठौड़, जिला संगठन मंत्री मांगीलाल टांक, पूर्व जिला संगठन मंत्री महेंद्र सिंह देवड़ा, जिला संरक्षक छगनलाल माली कोषाध्यक्ष विजय गौतम, मनमोहन शर्मा ने मार्गदर्शन किया।

ये भी पढ़ें

VIDEO : बिगड़ी शिक्षण शैक्षिक व्यवस्था को पटरी पर लानने के लिए परिर्वतन जरूरी- लोढ़ा
Published on:
28 Sept 2018 08:25 pm
Also Read
View All