सिरोही

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ : शिक्षक, प्रबोधक, पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मी, पंचायत सहायकों की समस्या पर चर्चा

नया सानवाड़ा. राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का अधिवेशन बामणवाडज़ी में शुरू हुआ

less than 1 minute read
sirohi

नया सानवाड़ा. राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का अधिवेशन बामणवाडज़ी में शुरू हुआ। संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. उदयसिंह ने बताया कि अधिवेशन में पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव नीरज डांगी, पूर्व जिला प्रमुख चन्दनसिंह देवड़ा, पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, कांग्रेस प्रदेश सचिव इन्दरसिंह देवड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य, महासचिव अचलसिंह बालिया, उपाध्यक्ष कांग्रेस कुलदीप सिंह देवड़ा, नया सानवाड़ा सरपंच ईश्वरसिंह दहिया, कांग्रेस अभाव प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हिमपाल देवल आदि का आतिथ्य रहा। सम्मेलन में शिक्षकों, प्रबोधकों, पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मी, पंचायत सहायकों की समस्या पर चर्चा की। अनोपसिंह सोलंकी, जितेन्द्रसिंह चौहान, प्रकाश पुरोहित, गणपतसिंह नागाणी, महावीरसिंह देवड़ा, ललित नागर, मांगीलाल परमार, सकाराम डांगी, प्रहलाद प्रजापत, हरजीराम गाडोलिया, नारायणसिंह बावली आदि ने विचार व्यक्त किए।

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील
जावाल. राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील सिरोही का अधिवेशन कालंद्री आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महंत धर्मनाथ के सान्निध्य में शुरू हुआ। समारोह में शिवगंज प्रधान जीवाराम आर्य, पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, संगठन महामंत्री वरुण गौतम, ईश्वरसिंह राव, पूर्णिमा परिहार, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह, कांग्रेस अनूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गलबाराम गोयल, प्रवीण लोधा का आतिथ्य रहा। अधिवेशन में शिक्षा के क्षेत्र में हुए नवाचार, शिक्षा समेत अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की। समारोह में सिरोही ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी मोहनलाल सिरवी, जिला सचिव चम्पत लौहार, छगनलाल घांची, कालूराम माली, कालंद्री नगर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गहलोत, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मीना भाटी, आइटी सेल के नटवरसिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक सैन, प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह सिंदल, कांग्रेस कार्यकर्ता सुजानसिंह यादव, मंछाराम माली, प्रतापराम पुरोहित, नेनु खान, पूर्व सरपंच समरथाराम घांची, रामलाल लौहार, हिम्मतराम रावल, गोमाराम हीरागर, संघ के पदाधिकारी अमृतलाल वैष्णव, छैलसिंह देवड़ा, प्रकाश कुमार मेघवाल, जयसिंह चारण आदि मौजूद थे।

Published on:
20 Sept 2019 08:32 pm
Also Read
View All