सिरोही

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी, पारा हुआ माइनस 1 डिग्री माउंट आबू में जमी बर्फ

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी, पारा हुआ माइनस 1 डिग्री माउंट आबू में जमी बर्फ
less than 1 minute read
Dec 15, 2018
Rajasthan winter weather
Rajasthan winter weather

सिरोही।

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का प्रदेश में असर देखा जा रहा है। इससे थार में भी बर्फ जमने लगी है। राजस्थान में सिरोही जिले के आबू रोड़ में सर्दी अपना कहर दिखा रही है। सर्द हवाओं से जहां कंपकंपी छूट रही है, वहीं माउंट आबू में बर्फ जमने लगी है। आबू में पारा माइनस एक डिग्री तक पहुंच गया है।

प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू पर पिछले तीन दिनो से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रहा है । तापमान में हुई भारी गिरावट के चलते लोगों को धूजणी छूट गई है। लोग गर्म कपड़ों, अलाव और चाय की चुस्कियों के सहारे सर्दी भगाने का जतन कर रहे हैं तो कई लोग देर तक घरों में दुबके रहते हैं।

वहीं पर्यटक होटलों के रूम में दुबके नजर आए। बीते तीन दिनों के तापमान की बात करें तो गुरुवार का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री था शुक्रवार का 2.4 डिग्री तो बीती रात का न्यूनतम तापमान गिरकर -1 डिग्री हो गया है। वहीं अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी के चलते माउंट आबू सहित सिरोही जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है।

Published on:
15 Dec 2018 05:57 pm