सिरोही

VIDEO: यहां एक ही दिन में 1500 मरीजों का पंजीयन

-निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
less than 1 minute read
Mar 11, 2019
sirohi
sirohi

आबूरोड. शहर के रीको कार्यालय के सामने रविवार को महावीर इन्टरनेशनल आबूरोड, मॉर्डन इन्सुलेटर्स लिमिटेड, भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई राजस्थान, जयपुर व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क शल्य व नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। यहां दोपहर तक करीब एक हजार मरीजों का पंजीयन किया गया। संस्था अध्यक्ष वीरेन्द्र सुराणा व सचिव दीपेश मरडिया ने बताया कि शुभारंभ से ही मरीजों का शिविर स्थल पर पहुंचना शुरू होग गया था। यहां जयपुर से तीस डॉक्टरों व चिकित्साकर्मियों की टीम ने शिविर में आधुनिक तकनीक से उपचार शुरू किया। शिविर में सोनोग्राफी, एक्स-रे मशीन तथा डेन्टल वेन के होने से काफी फायदा हुआ। मरीजों को उपचार के बाद भर्ती भी किया गया। यहां करीब पांच सौ बैड़ों की व्यवस्था की गई है। शिविर में विधायक समाराम गरासिया ने भी निरीक्षण कर पूरी टीम को इस सेवा के लिए शुभकामनाएं दी। चिकित्सा विभाग के निदेशक डॉ. श्याम सुंदर, डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. शिवराम मीणा, डॉ. पंकज, डॉ. अनिल सोनी, डॉ. विना मोहन तिवारी, डॉ. सुभाषचन्द्र, डॉ. अनिता वर्मा एवं डॉ. हिमांशी मोर्य समेत कई चिकित्सकों ने सेवाएं दी। उधर सिरोही जिले चिकित्सा अधिकारियों की ओर से समय पर सेवाएं नहीं देने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भोजन चाय निशुल्क
शिविर के दौरान मरीज तथा उनके परिजनों के लिए भोजन चाय की निशुल्क व्यवस्था की गई। इससे बाहर से आने वाले मरीजों को काफी फायदा हुआ।
इतने मरीजों को देखा
शिविर के दौरान १५५२ ओपीडी, १२४ मरीजों की सोनोग्राफी, ७५के एक्स-रे, १०६ रक्तजांच, ४९ मरीजों के आंखों के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया तथा ३६ मरीजों को गायनीक तथा सर्जरी के लिए भर्ती किया गया।

Published on:
11 Mar 2019 11:05 am