
सिरोही. रोडवेज यूनियन का संयुक्त मोर्चा, इंटक व कल्याण समिति के तत्वावाधान में बुधवार को कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज बसों का ***** जाम कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इधर, रोडवेज बसों की चक्काजाम हड़ताल के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग रोडवेज बस में सफर करने की उम्मीद लेकर बस स्टैंड पहुंचे, लेकिन हड़ताल के चलते निराश लौटना पड़ा। ऐसे में लोगों को मजबूरन निजी वाहनों में सफर करना पड़ा। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि सरकार ने अब तक सातवां वेतनमान लागू नहीं किया है। वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पांच-छह साल से पेंशन नहीं मिल रही है। ऐसे में कर्मचारियों को मजबूरन हड़ताल पर उतरना पड़ा है। हड़ताल को लेकर सवेरे ही रोडवेजकर्मी बस स्टैण्ड में एकत्रित हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
आज भी रहेगी हड़ताल
कर्मचारियों ने बताया कि हड़ताल गुरुवार को भी जारी रहेगी। सरकार ने मांगों को नहीं माना तो हड़ताल आगे बढ़ाई जा सकती है। हालांकि हड़ताल शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।
परेशान हुए यात्री
रोडवेज बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूल-कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी हुई। हड़ताल के चलते बस स्टैंड सूनसान नजर आया।
हालांकि, इक्के-दुक्के यात्री बस स्टैंड आते-जाते दिखाई दिए, लेकिन हड़ताल की जानकारी मिलने पर यात्री वापस चले गए।
ये रहे मौजूद
संयुक्त मोर्चा के संयोजक बहादूरसिंह राठौड़ ने बताया कि सरकार ने शीघ्र मांगों को नहीं माना तो अगस्त में प्रस्तावित मुख्यमंत्री सुराज यात्रा का विरोध किया जाएगा। इस मौके पूर्व मुख्य प्रबंधक नारायणसिंह चौहान, कैलाशदान, मंगलसिंह, धूलाराम, नरपतसिंह, कचरखान, अहमद खान, नारायणसिंह सांखला आदि मौजूद थे।
फैक्ट फाइल
सिरोही डिपो में कुल बस- ६३
प्रतिदिन संचालित बसें- ५७
प्रतिदिन का सफर- २३ हजार किलोमीटर
सिरोही डिपो को प्रतिदिन आय- ७ लाख रुपए
सिरोही डिपो में कार्यरत कर्मचारी- १६५
प्रतिदिन यात्री करते हैं सफर- करीब ९ हजार यात्रीजिले में ऐसा क्या हुआ कि रोडवेज के चक्के जाम हुए
हड़ताल: ६३ बसों के पहिए थमे, ७ लाख का नुकसान
रोडवेज बसों की हड़ताल के चलते यात्रियों को हुई परेशानी
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
सिरोही. रोडवेज यूनियन का संयुक्त मोर्चा, इंटक व कल्याण समिति के तत्वावाधान में बुधवार को कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज बसों का ***** जाम कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इधर, रोडवेज बसों की चक्काजाम हड़ताल के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग रोडवेज बस में सफर करने की उम्मीद लेकर बस स्टैंड पहुंचे, लेकिन हड़ताल के चलते निराश लौटना पड़ा। ऐसे में लोगों को मजबूरन निजी वाहनों में सफर करना पड़ा। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि सरकार ने अब तक सातवां वेतनमान लागू नहीं किया है। वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पांच-छह साल से पेंशन नहीं मिल रही है। ऐसे में कर्मचारियों को मजबूरन हड़ताल पर उतरना पड़ा है। हड़ताल को लेकर सवेरे ही रोडवेजकर्मी बस स्टैण्ड में एकत्रित हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
आज भी रहेगी हड़ताल
कर्मचारियों ने बताया कि हड़ताल गुरुवार को भी जारी रहेगी। सरकार ने मांगों को नहीं माना तो हड़ताल आगे बढ़ाई जा सकती है। हालांकि हड़ताल शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।
परेशान हुए यात्री
रोडवेज बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूल-कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी हुई। हड़ताल के चलते बस स्टैंड सूनसान नजर आया।
हालांकि, इक्के-दुक्के यात्री बस स्टैंड आते-जाते दिखाई दिए, लेकिन हड़ताल की जानकारी मिलने पर यात्री वापस चले गए।
ये रहे मौजूद
संयुक्त मोर्चा के संयोजक बहादूरसिंह राठौड़ ने बताया कि सरकार ने शीघ्र मांगों को नहीं माना तो अगस्त में प्रस्तावित मुख्यमंत्री सुराज यात्रा का विरोध किया जाएगा। इस मौके पूर्व मुख्य प्रबंधक नारायणसिंह चौहान, कैलाशदान, मंगलसिंह, धूलाराम, नरपतसिंह, कचरखान, अहमद खान, नारायणसिंह सांखला आदि मौजूद थे।
फैक्ट फाइल
सिरोही डिपो में कुल बस- ६३
प्रतिदिन संचालित बसें- ५७
प्रतिदिन का सफर- २३ हजार किलोमीटर
सिरोही डिपो को प्रतिदिन आय- ७ लाख रुपए
सिरोही डिपो में कार्यरत कर्मचारी- १६५
प्रतिदिन यात्री करते हैं सफर- करीब ९ हजार यात्री