सिरोही

आरपीएफ प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने किया आबूरोड पोस्ट का निरीक्षण, बैरेक में पर्याप्त सुविधाओं के दिए निर्देश

रेलवे सुरक्षा बल की प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अरोमासिंह ठाकुर ने गुरुवार को आरपीएफ आबूरोड पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। डीएससी अजमेर के साथ गुरुवार को आबूरोड पहुंची पीसीएससी अरोमासिंह ठाकुर ने आरपीएफ पोस्ट के गत तीन वर्ष के कामकाज का मूल्यांकन किया।

2 min read
Jun 17, 2022
आरपीएफ प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने किया आबूरोड पोस्ट का निरीक्षण, बैरेक में पर्याप्त सुविधाओं के दिए निर्देश

आबूरोड. रेलवे सुरक्षा बल की प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अरोमासिंह ठाकुर ने गुरुवार को आरपीएफ आबूरोड पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। डीएससी अजमेर के साथ गुरुवार को आबूरोड पहुंची पीसीएससी अरोमासिंह ठाकुर ने आरपीएफ पोस्ट के गत तीन वर्ष के कामकाज का मूल्यांकन किया। इस दौरान पोस्ट प्रभारी विकास मीणा से मामलों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रेलवे कॉलोनी स्थित बलकर्मियों के लिए बने बैरेक में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कार्मिकों के लिए बैरेक में पर्याप्त सुविधा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि आबूरोड पोस्ट के पिछले तीन साल कामकाज का मूल्यांकन किया जा रहा है। पोस्ट पर कार्यरत स्टाफ के बैरेक में सुविधा आवश्यक सुविधा मुहैया करवाने की जरूरत है। कार्मिकों की समस्याओं को लेकर प्रस्ताव रखकर नियमानुसार समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। मुख्य सुरक्षा आयुक्त अरोड़ा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आरपीएफ की ओर से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी। पौधरोपण स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम व जल सेवा के तहत यात्रियों को स्वच्छ जल पिलाने जैसे कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे। 1 जुलाई के बाद मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। आमजन के बीच रेलवे सुरक्षा बल के कामकाजों व आरपीएफ के अच्छे कार्यों का आमजन के बीच प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने आबूरोड पोस्ट के कामकाज की सराहना की। आबूरोड आरपीएफ पोस्ट के तीन चोरी के मामलों में व गुजरात जाने वाली ट्रेनों में अवैध रूप से शराब ले जाने के मामले में कार्रवाई की सराहना की। इस दौरान डीएससी अजमेर, आबूरोड निरीक्षक विकास मीणा समेत बलकर्मी मौजूद थे।

आबूरोड. जयपुर में आयोजित राजस्थान स्टेट कराटे चेम्पियनशिप में आबूरोड के प्रतिभागियों ने दो प्रतियोगियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। टीम मैनेजर मनीषकुमार ने बताया कि काव्य विश्वकर्मा ने काता व कुमिते में एक रजत व एक कांस्य पदक व कंगना विश्वकर्मा ने कुमिते में कांस्य पदक हासिल किया। आगामी सब जूनियर नेशनल टूर्नामेंट के लिए जिले से काव्य विश्वकर्मा का चयन हुआ। डिस्ट्रिक्ट जनरल सैके्रटरी रामसेवक राजपूत, टीम मैनेजर मनीष कुमार व टीम कोच जसवंत कुमार ने खिलाडियों को शुभकामनाएं दी।

Published on:
17 Jun 2022 11:56 pm
Also Read
View All