सिरोही

VIDEO: देखे चलती कार में कैसे लगी आग

- चालक झुलसा
2 min read
Mar 03, 2019
sirohi
sirohi

आबूरोड. पांडूरी गांव में एक चलती कार में शनिवार शाम आग लग गई। चालक आग की चपेट मेंआने से मामूली झुलसा। जिसे उपचार के लिएसरकारी अस्पताल लाया गया।
जानकारी केअनुसार कारौली निवासी महेंद्रसिंह राव कार लेकर तलहटी से कारौली की ओर जा रहे थे। पांडूरी गांव में कार में अचानक आग की लपटे उठने लगी। लोगों ने कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। गनीमत रही कि लोगों व कार चालक की तत्परता से कोई गंभीर नहीं झुलसा।

अभियान में एक स्कूल बस जब्त
आबूरोड. करौली में स्कूल बस से बच्चे के गिरने से हुई मौत के बाद राज्य सरकार के निर्देश तथा राजस्थान पत्रिका में लगातार समाचार प्रकाशित करने के बाद परिवहन विभाग की ओर से बाल वाहिनियों की जांच पर विशेष अभियान चलाया। जिसमें पिण्डवाड़ा तथा सरुपगंज के निजी स्कूलों में बच्चो को लाने ले जाने के लिए लगी बसों को नियम विरूद्ध संचालन किया जा रहा था, विभाग की ओर से इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जिला परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत ३१ वाहिनियों की जांच की गईं। जिसमें एक बाल वाहिनी मूें स्पीड़ गर्वनर नही होने के कारण जब्त कर दिया गया। विभागिय कार्रवाई को देखते हुए अन्य विद्यालयों के संचालकों ने बाल वाहिनियों को आनन.फानन में इधर-उधर कर लिया।
कार्रवाई एक नजर में
परिवहन अधिकारी ने बताया कि ७ बसों में स्पीड़ गवर्नर नहीं होना, चालक के पास लाईसेंस व दस्तावजे नहीं होने एवं एक बस का फिटनेस समाप्त होने पर चालान बनाए गए। जबकी एक बस को जब्त कर दिया गया। उसके बाद संचालक की ओर से बस में कमी को पूरा करने एवं स्पीड़ गर्वनर लगाने के बाद जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया।
बैखोफ दौड़ते है ऑटो
शहर समेत पिण्डवाड़ा तथा सरूपगंज फोरलेन पर सरकारी तथा निजी बसों को ऑटों में क्षमता से अधिक भरकर दौड़ाया जा रहा है, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फोरलेन पर कई जगह क्षतिग्रस्त सड़क होने के कारण भारी वाहनों के ऑवरटेक के समय बड़ा हादसा हो सकता है।

Published on:
03 Mar 2019 10:43 am