सिरोही

Rajasthan: फोरलेन हाईवे पर पलटा तेल टैंकर, मुफ्त तेल लेने उमड़ी भीड़

Sirohi tanker accident: सिरोही जिले के स्वरूपगंज क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर सरसों तेल से भरा टैंकर पलट गया। हजारों लीटर तेल सड़क पर बह गया। सुबह ग्रामीण तेल भरने पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने भीड़ हटाकर टैंकर को सीधा कराया और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।

less than 1 minute read
Feb 24, 2026
हाईवे किनारे पलटा टैंकर। फोटो: पत्रिका

Sirohi News: सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। सरसों के तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें भरा हजारों लीटर तेल सड़क पर फैल गया और आसपास का इलाका तेल से भर गया।

यह घटना धनारी गांव के पास एक होटल के नजदीक हुई। बताया जा रहा है कि टैंकर आबूरोड से सिरोही की ओर जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और टैंकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें

राजस्थान विधानसभा में उठा लिव-इन और लव मैरिज का मुद्दा, भागकर शादी करने वालों पर सख्त कानून की मांग

तेल को उठाकर ले जाने लगे लोग

आसपास के ग्रामीणों को सड़क पर फैले तेल की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कई लोग डिब्बे, बाल्टी और अन्य बर्तनों में तेल भरकर ले जाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तेल भरकर ले जा रहे लोगों को वहां से हटाया।

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति संभाली। बाद में क्रेन की मदद से पलटे टैंकर को सीधा किया गया और रास्ता साफ कराया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य कर दी गई।

ये भी पढ़ें

Holi 2026: होली पर 4 दिन की छुट्टी, राजस्थान की इन टॉप डेस्टिनेशन पर मनाएं रंगों का जश्न

Published on:
24 Feb 2026 01:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर