सिरोही

VIDEO मेघवाल समाज क्रिकेट में सिरोही को खिताब, सरूपगंज की टीम रही उप विजेता

तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
less than 1 minute read
sirohi
sirohi

सिरोही.दक्षिण मेघवालवास कमेटी की ओर से तृतीय शीतकालीन तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह गुरुवार को अरविन्द पैवेलियन में हुआ। प्रतियोगिता में सिरोही विजेता व सरूपगंज की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना भाई थे। अध्यक्षता रोडवेज के प्रबंधक वित्त बीएस बैरवा ने की। विशिष्ट अतिथि कनिष्ठ अभियंता गोविन्द राठौड़, रमेश बामणिया, प्रकाश डांगी, पार्षद शैतानाराम थे। मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पार्षद गोपीभाई, नारायण डांगी, सुनील बाबू, गणेश राम, महेन्द्र, कमलेश मेघवाल, मोहनभाई, नरपत, योगेश, विशाल, हितेश आदि मौजूद थे।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग
सिरोही. राजकीय महाविद्यालय में प्रतियोगिता दक्षता योजना के अन्तर्गत आईएएस, आरएएस, एसएससी, रीट आदि के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ की जा रही हैं। योजना का लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय में डॉ. अनुपमा साहा अथवा डॉ. नवनीत कुमार वर्मा से सम्पर्क कर सकते हैं।

Updated on:
17 Jan 2019 07:30 pm
Published on:
17 Jan 2019 07:30 pm