
सिरोही. अनादरा थाना क्षेत्र के डबाणी के पास रविवार देर रात पाउडर के कट्टों से भरा ट्रैलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक नीचे दब गया। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैलर के नीचे दबे चालक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया।
अनादरा थाना प्रभारी कमलेश गहलोत ने बताया कि पाउडर के कट्टों से भरा ट्रैलर मोरबी की ओर जा रहा था। इस दौरान चालक को झपकी आने से ट्रैलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। जिससे चालक चालक मालपुरा (टोंक) निवासी गणेश जाट गर्दन के बल जमीन पर ट्रैलर की बॉडी के नीचे दब गया। वहीं खलासी उतर कर मौके से निकल गया। सूचना के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पर पहुंचे और चालक को निकालने के प्रयास शुरू किए। वहीं टोल प्लाजा की क्रेन मंगवाकर हैड कांस्टेबल सकाराम, कांस्टेबल रतनसिंह, भानुप्रताप व जालमसिंह सहित आस-पास के लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी मिल गई।
करीब घंटे तक चले रेस्क्यू में ऐसा चमत्कार हुआ कि चालक मौत को मात देकर सुरक्षित बाहर निकल आया। जिस पर आस-पास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर पुलिस टीम का हौसला भी बढ़ाया।
हाथ व पैर में आई चोट
हालांकि, ट्रैलर के नीचे दबने से चालक के हाथ व पैर के चोटें आई। जिस पर उसे सिरोही सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
थैंक्स गॉड, भरोसा ही नहीं हो रहा मैं जिंदा हूं
ट्रैलर पलटने से चालक नीचे दब गया। ऐसे में पुलिस ने लोगों की मदद से करीब एक घंटा रेस्क्यू कर चालक को जिंदा निकाला तो उसने ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करते हुए कहा थैंस गॉड! उम्मीद नहीं थी कि मैं जिंदा बच जाऊंगा। बकौल गणेश 'मौत को इतनी करीब से देखा। हर पल लग रहा था कि किसी भी क्षण मौत जीवन को हरा देगी। लेकिन पुलिस टीम की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के कारण जिंदगी बच गई।Ó
इनका कहना है...
चालक गर्दन के बल ट्रैलर की नीचे दब गया था। जिसे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल कर चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
-कमलेश गहलोत, थाना प्रभारी, अनादरा