सिरोही

PINDWARA PATRIKA NEWS आमलिया के विद्यालय में बनाया टीन शैड, बच्चों को मिलेगी सुविधा

पिण्डवाड़ा. वोलकेम इण्डिया लिमिटेड की तरफ से आमलिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बड़ा टीन शैड भेंट किया गया।
less than 1 minute read
SIROHI
SIROHI

पिण्डवाड़ा.वोलकेम इण्डिया लिमिटेड की तरफ से आमलिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बड़ा टीन शैड भेंट किया गया। इससे बच्चों को छाया में बैठने की सुविधा मिलेगी। प्रधानाचार्य बाबूलाल मीणा ने बताया कि कम्पनी परकोटा निर्माण के साथ कम्प्यूटर, टेबल-कुर्सी भेंटकर चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वीरवाड़ा में 5 टेबल, 10 कुर्सी, 2 अलमारी व 5 बड़ी रैक उपलब्ध करवाई गई। मुख्य महाप्रबंधक जगदीश तिवारी ने बताया कि वीरवाड़ा अस्पताल गोद ले रखा है। इस अवसर पर डॉ. जयसिंह राठौड़, कपूराराम, धर्मवीर चौधरी, वोलकेम के अतिरिक्त महाप्रबंधक एमआर मिश्रा, मुख्य प्रबंधक एनआर भटनागर व पनमाराम उपस्थित थे।

भाटकड़ा से गोयली खेतलाजी पद यात्रा
सिरोही. भाटकड़ा से गोयली खेतला जी पद यात्रा बुधवार को निकाली गई। प्रकाश माली की ओर से संत मोहनदास के सान्निध्य में गाजे-बाजे के साथ खेतलाजी मंदिर में ध्वजा चढ़ाकर पूजा की। प्रसादी का आयोजन किया गया। पद यात्रा में नगर परिषद सभापति ताराराम माली, भुबाराम माली, नैनाराम माली, शांतिलाल माली आदि शामिल थे।

Published on:
03 Apr 2019 05:22 pm