कोरबा

दी सफाई, बोले केस बढऩे से खत्म हुए इंजेक्शन

जिला अस्पताल में अब एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की कमी और बाजार से इंजेक्शन खरीदने का मामला सामने आने पर जिला कलक्टर अभिमन्यु कुमार ने गंभीरता दिखाई तथा स्वास्थ्य महकमे को वैक्सीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस पर गुरुवार को ही जिला अस्पताल में एआरवी के 30 इंजेक्शन मुहैया कराए गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Mar 2017, 10:19 AM IST
The cleaning, said the increase in cases that ende
The cleaning, said the increase in cases that ended injection

जिला अस्पताल में अब एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की कमी और बाजार से इंजेक्शन खरीदने का मामला सामने आने पर जिला कलक्टर अभिमन्यु कुमार ने गंभीरता दिखाई तथा स्वास्थ्य महकमे को वैक्सीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस पर गुरुवार को ही जिला अस्पताल में एआरवी के 30 इंजेक्शन मुहैया कराए गए।
जिला कलक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से वस्तुस्थिति की जानकारी ली और इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इस सम्बंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करबताया कि डॉग बाइट के मरीजों की संख्या अचानक बढऩे से इंजेक्शनों में कमी आ गई थी, जिसे अब दूर कर लिया है। गुरुवार को जिला अस्पताल में 30 इंजेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। जिला औषधि भण्डार में एआरवी के इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग भेजी हुई है, जिससे शीघ्र प्राप्त हो जाएंगे। जिला स्तर पर खरीद के लिए पांच सौ इंजेक्शन का ऑर्डर दिया हुआ है। जिला कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को एआरवी इंजेक्शन सहित सभी प्रकार की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की दवा की कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
पत्रिका ने उठाया मामला
राजस्थान पत्रिका में ९ मार्च को ‘मरीज बाजार से खरीद रहे महंगे इंजेक्शन’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर इस ओर ध्यान आकृष्ट किया था। इसमें बताया कि अस्पताल में एआरवी नहीं होने से मरीजों को बाजार से खरीदने पड़ रहे हैं।

Published on: