सिरोही

VIDEO:श्रमिकों की हितों की रक्षा होगी सर्वोपरि.जूली

भाजपा सरकार के द्वारा मजदूरों के राशि देने में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाउंगा। मजदूरों के दुख दर्द तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का भौतिक सत्यापन अपने गृह जिले में ही होगा। परन्तु पूववर्ती सरकार चित्तौडगढ़ में ही करती थी, जिससे श्रमिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कांग्रेस सरकार मजदूरों की लड़ाई में सदा साथ रही है।
2 min read
Feb 04, 2019
sirohi
आबूरोड़ के ब्रह्मकुमारी आश्रम में श्रम उदघोष स्मारिका का विमोचन करते अतिथि।

आबूरोड. प्रदेश में मजदूरों के हितों की रक्षा सबसे पहले की जायेगी। श्रमिकों का राज्य के विकास में सराहनीय योगदान रहा है। इनके आजीविका के दर्द को कांग्रेस सरकार हल करने के लिए कई कारगर कदम उठा रही है। यह बात रविवार को ब्रह्मकुमारी संस्थान में राजस्थान के श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली ने इंटक के २२ वें महाधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहां कि भाजपा सरकार के द्वारा मजदूरों के राशि देने में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाउंगा। मजदूरों के दुख दर्द तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का भौतिक सत्यापन अपने गृह जिले में ही होगा। परन्तु पूववर्ती सरकार चित्तौडगढ़ में ही करती थी, जिससे श्रमिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कांग्रेस सरकार मजदूरों की लड़ाई में सदा साथ रही है। ब्रह्मकुमारी में आकर पता चला कि प्रबन्धन कैसा होता है, इसका आभास हुआ। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सहप्रभारी विवेक बंसल ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वयं को एवं राज्य के लोगों ने राज्य की राजनीति में अहम योगदान दिया है। हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मजदूरों के शोषण रोकने लिए अनवरत अवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में इंटक श्रीमाली के नेतृत्व में सराहनीय कार्य कर रही है। श्रमिकों को रोजगार के लिए हमारी पार्टी की पूर्व की सरकार श्रमिकों के रोजगार को गारंटी योजना बनाया था। इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राजŸ ाीमाली ने कहा कि मजदूरों के साथ देश में पसीना बहाकर योगदान किया है। लेकिन मजदूरों की सहभगिता के अनुरूप हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। मजदूारों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति को चार हजार से बढ़ा कर चालीस हजार तक बढ़ाने का कार्य किया है। मकान और साईकिल या गर्म खाना के लिए टिफिन तथा श्रमिक कार्यालय की मांग की है। इसके अलावा श्रमिकों के अंग भग के बाद विकंलांग होने पर पांच लाख की राशि एवं मकान के लिए सहायता देने पर जोर दिया जा रहा है। सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि मजदूरों एवं कर्मचारियों का प्रदेश के विकास में योगदान रहा है। पिछली सरकार सार्वजनिक उद्योगों को ध्वस्त करने का कार्य किया है। हमारी सरकार श्रमिक विरोधी कार्य जैसे ठेका मजदूरी, निजीकरण आदि से रोजगार में गिरावट हुई है। इस अवसर राष्ट्रीय इंटक के चुनाव अधिकारी तथा गुजरात इंटक के अध्यक्ष नेषद्ध देसाई, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, राजस्थान इंटक के महासचिव रमेश व्यास, नरोत्तम जोशी, महेशसिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष सतीष व्यास, संरक्षक रोशन शर्मा, कोषाध्यक्ष ख्यालीलाल मालवीय, राजस्थान यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष नारायण गुर्जर, महिला इंटक की महासचिच मंजू बलाइ, इंटक सेवादल के भंवरसिंह परिहार, इंटक सेवादल के प्रदेश महामंत्री शंकर साल्वी, कार्यकारी अध्यक्ष रसीद जुम्माखा, पूर्व यूआईटी चेयरमैन हरीश चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अश्विन गर्ग, नेता प्रतिपक्ष नरगिस कायमखानी, आदिल खान, योगेश सिंहल, इन्टक के जिलाध्यक्ष इन्दरसिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष रतनसिंह देवड़ा, जिला महामंत्री गणपतसिंह, कोषाध्यक्ष मोहन पुरोहितए यूथ इंटक जिलाध्यक्ष श्रषिराजसिंह आदि मौजूद थे।
श्रीमाली फिर बने अध्यक्ष
चुनाव अधिकारी के रूप में आये नेषद्ध देसाई ने जगदीश राज श्रीमाली को फिर इंटक का प्रदेश अध्यक्ष सर्व सम्मति से चुनने की घोषणा की। इसमें सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर सहमति दी। इसके बाद श्रम उदघोष स्मारिका का भी विमोचन किया गया।

Published on:
04 Feb 2019 10:30 am