सिरोही

PINDWARA PATRIKA NEWS पेड़ पर फंदा लगाकर महिला ने जान दी

पिण्डवाड़ा. पिण्डवाड़ा थाना क्षेत्र के मोरस के भादावेरी फली की महिला ने पेड़ पर फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
less than 1 minute read
sirohi
SIROHI

पिण्डवाड़ा. पिण्डवाड़ा थाना क्षेत्र के मोरस के भादावेरी फली की महिला ने पेड़ पर फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार सरमाराम पुत्र धनाजी ने रिपोर्ट देकर बताया कि पुत्री पिथी पत्नी शंकरलाल की शादी पास के गांव में हुई थी। पति के निधन के बाद मानसिक परेशानी के चलते पीहर में रह रही थी। तीन दिन पूर्व घर से बाहर गई। खोजने पर पता चला कि पहाड़ी के बीच एक पेड़ पर फंदा लगाकर झूल गई थी। सूचना पर पिण्डवाड़ा थाने के एसआई बिहारीलाल शर्मा, हैड कॉन्सट्रेबल भूरीसिंह, मंशाराम मीना, अजयपालसिंह, प्रज्ञाराम मौके पर पहुंचे और शव नीचे उतरवाया। राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।

दहेज के लिए घर से निकालने का मामला दर्ज
बनास. समीपवर्ती कोदरला हाल नवसरी गुजरात निवासी पति व ससुर समेत पांच लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए मारपीट कर स्त्रीधन हड़प कर घर से निकालने का मामला सरूपगंज थाने में दर्ज हुआ है।
पुरानी धनारी निवासी स्वीटी पुत्री मेघराज रावल ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज कर बताया कि उसका विवाह 2011 में कोदरला (हॉल नवसारी गुजरात) निवासी धनेश रावल पुत्र ईश्वरभाई रावल के साथ हुआ था। शादी के बाद पति के साथ नवसारी में रहती थी। उसका ससुर ईश्वर भाई बेल्जियम में रहता है। शादी के कुछ समय बाद उसके पति, ससुर, देवर आशीष रावल, बुला रावल कम दहेज लाने का ताना देते थे। सभी ने पुत्र समेत घर से निकाल दिया। सरूपगंज पुलिस ने एसपी ऑफिस से प्राप्त परिवाद पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Published on:
02 Apr 2019 09:03 pm