सिरोही

photo : यहां के चोर गायब कर रहे मुर्गिया

मंदिर व मोटरसाइकिल के बाद अब बढ़ रहे मुर्गी चोर- गणका में बढऩे लगी चोरी की वारदात
less than 1 minute read
Mar 14, 2019
sirohi
आबूरोड के गणका स्थित पोल्ट्री फामआबूरोड के गणका स्थित पोल्ट्री फार्म में एक शेड़ में बैठे सूजें। जहां आए दिन हो रही चोरियां।

आबूरोड. शहर समेत आस-पास में रोजाना चोरियों की वारदात बढ़ती जा रही है, चोरों की गायब की गई सामग्री सीसीटीवी कैमरें में कैद होने के बाद भी चोर पुलिस की पहुंच से दूर है। शहर में मंदिर के आभूषण एवं वाहन चोरी हो रहे है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में कुओं पर लगी पानी की मोटर, पाईप व मुर्गियां गायब हो रही है। यहीं नहीं पुलिस के पास सीसीटीवी की फुटैज होने के बावजूद चोर गिरफ्त से दूर हो रहे है। कुछ समय पहले बनास नदी स्थित साईबाबा मंदिर में भी चोरी वारदात का फुटैज होने के बाद भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई।
गायब हो रही मुर्गी
गणका में चल रहे मुर्गी फार्म हाऊस के यूसूफ खान ने सदर थाने में बुधवार को रिपोर्ट देकर फॉर्म में मुर्गियों की चोरी रोकने तथा आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि आए दिन पानी की मोटर, केबल तथा मुर्गी चोरी हो रही है, उन्होंने बताया कि यहां काफी समय से चोर आ रहे है, इसके लिए पूर्व में भी सदर थाने तथा गिरवर चौकी में रिपोर्ट दी थी, लेकिन अभी तक वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। मंगलवार रात को भी मुर्गी फॉर्म में चोरों ने केबल गायब किया था जिसका फुटैज कैमरें में कैद हुआ।

Updated on:
14 Mar 2019 10:51 am
Published on:
14 Mar 2019 10:50 am