सिरोही

VIDEO मीना समाज युवा वालीबॉल क्लब की तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज, 3 फरवरी को होगा समापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज
less than 1 minute read
sirohi
SIROHI

सिरोही. मीना समाज युवा वालीबॉल क्लब की ओर से शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज गोयली रोड स्थित गौतम ऋषि मीना समाज छात्रावास में हुआ। सतीश मीना ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरजीतसिंह मीणा रहे। ललित मीना ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच हॉस्टल ए व कोदरला के बीच खेला गया। इसमें हॉस्टल ए की टीम विजेता रही। इसके बाद में बीलर ने हॉस्टल सी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। हीराराम मीना, रतन मीना, सुरेश मीना ने बताया कि समापन 3 फरवरी को होगा।

क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन
मंडार. सुन्नी समाज की ओर से चार दिवसीय मुस्लिम प्रीमियर नॉक आऊट नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार शाम को सिरोही विधायक व क्रिकेट संघ के सचिव संयम लोढा के मुख्य आतिथ्य एवं कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मारूफ कुरैशी की अध्यक्षता में मदरसा असगर पियां परिसर में हुआ। कार्यक्रम में मंडार कर संग्रहण केन्द्र परिवहन निरीक्षक गौरव सक्सैना, रेवदर पूर्व प्रधान छगनलाल, डॉ. राजेश चौहान, मंडार सरपंच राजाराम कोली, पीसीसी सदस्य लखमाराम कोली बतौर विशिष्ट मौजूद रहे।
इस मौके लोढा ने कहा खेल जीवन का अभिन्न अंग है। लेकिन क्रिकेट एक प्यार का खेल है। दुनिया में इसको चाहने वालें भी है तथा आलोचक भी। लेकिन क्रिकेट का कारवां कभी रुका नहीं है। हमेशा आयोजन प्रेमभरा हो, जिससे आने वाले खिलाड़ी अच्छी याद लेकर जाएं। उद्घाटन मैच सिरोही व इबकालगढ़ के बीच खेला गया। सिरोही के कप्तान ताहिर हुसैन व इबकालगढ के इब्राहिम खां ने मुख्य अतिथि से टीम का परिचय करवाया।
मास्टर अशरफ अशगरी ने बताया प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही है। इस मौके सतिशसिंह देवड़ा, हाजी मोहम्मद खां, हाजी रफीक खां, हाजी मीरबक्स, अयूब भाटी, सुल्तान खां मेवाती, फजल मोहम्मद, अकरम मेहर, अकरम भाटी, शहजाद भाटी, आजम मेहर, मेहबूब मेहर मौजूद थे।

Published on:
01 Feb 2019 07:50 pm