सिरोही

VIDEO : ट्रेलर व कार की भिंड़त से एक ही परिवार के आठ जने घायल

पिंडवाड़ा के कोदरला के पास शुक्रवार सुबह ट्रेलर के पीछे एक कार के टकराने से कार सवार परिवार के आठ जने घायल हो गए
less than 1 minute read
Jan 18, 2019
sirohi
sirohi


आबूरोड. पिंडवाड़ा के कोदरला के पास शुक्रवार सुबह ट्रेलर के पीछे एक कार के टकराने से कार सवार परिवार के आठ जने घायल हो गए। जिन्हें १०८ एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को आबूरोड तलहटी स्थित ट्रोमा सेंटर उपचार के लिए लाया गया।
जानकारी के अनुसार पिंडवाड़ा के कोदरला के पास शुक्रवार सुबह एक कार में सवार परिवार फोरलेन से गुजर रहे थे। तभी आगे चल रहे ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार सवार लोग गम्भीर घायल हो गए। इस पर १०८ एम्बुलेंस के पायलट राजेशकुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को ट्रोमा सेंटर लाया गया। दुर्घटना में कार सवार आहोर जालोर निवासी हबीब खान, सुन्नी बानो, आसिफ, माइकल, प्रवीणा बानो, दाउद खान, साजिद खान व सानिया घायल हो गए। जिन्हें सरूपगंज अस्पताल लाया गया, जहां से आबूरोड ट्रोमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों में चार बच्चे व अन्य वयस्क शामिल है।

Updated on:
18 Jan 2019 08:03 pm
Published on:
18 Jan 2019 08:03 pm