सिरोही

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत

आबूरोड-रेवदर मार्ग पर शनिवार सुबह तलवार नाका बड़ी नहर के पास एक कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक व कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2024, 2:51 PM IST
two died in car and bike accident in aburoad

आबूरोड। आबूरोड-रेवदर मार्ग पर शनिवार सुबह तलवार नाका बड़ी नहर के पास एक कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक व कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गिरवर चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाकर कार को थाने लाया गया।

सदर पुलिस के अनुसार झामर निवासी पप्पु (18) पुत्र लालाराम गरासिया व दिनेश (19) पुत्र पिथा गरासिया बाइक पर मूंगथला से आबूरोड आ रहे थे। जबकि कार चालक अजमेर शिवपुरी निवासी सुनिल अरोड़ा सामने से आ रहा था। यहां तलवार नाका बड़ी नहर के पास दोनों वाहनों में भिडन्त हो गई। कार की टक्कर से बाइक सवार दिनेश व पप्पु की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर कार चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।

दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कार का आगे का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार का सीसा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Published on: