सिरोही

रोडवेज डिपो में आई दो मशीनें, पल-पल की मिलेगी अपडेट, स्क्रीन टच करते ही निकलेगा टिकट

रोडवेज डिपो में आई दो मशीनें, पल-पल की मिलेगी अपडेट, स्क्रीन टच करते ही निकलेगा टिकट
2 min read
Feb 22, 2019
Sirohi
रोडवेज डिपो में आई दो मशीनें, पल-पल की मिलेगी अपडेट, स्क्रीन टच करते ही निकलेगा टिकट

सिरोही। रोडवेज की ओर से अलगे महीने मार्च में परिचालकों को मोबाइल की तर्ज पर चलने वाली नई ईटीएम मशीनें दी जाएंगी। इसके लिए जिला मुख्यालय पर दो मशीनें आ गई हैं। पहले तो दक्ष प्रशिक्षक रोडवेज में कार्यरत सभी परिचालकों प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद में प्रत्येक परिचालक को ईटीएम मशीन दी जाएगी। ये मशीनें परिचालक के नाम व आईडी दर्ज होने के बाद में दी जाएगी।

स्क्रीन पर टच करते ही निकलेगा टिकिट

अधिकारियों ने बताया कि पुरानी मशीनें बार-बार खराब होने से परिचालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। नई मशीन पुरानी मशीन से काफी अलग है। ये मशीने मोबाइल फोन की तरह चलेगी। इसमें सारी सुविधा उपलब्ध रहेगी। परिचालक की ओर से स्क्रीन पर टच करते ही टिकिट निकलेगा। वहीं यात्री के साथ ही परिचालक को खुल्ले पैसे का भी झंझट नहीं रहेगा। नई मशीन में कार्ड की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही रियायती टिकट के लिए भी सुविधा दी गई है।

डिपो को 74 नई मशीनें मिलेगी, 80 की आवश्यकता

उधर, चैकिंग टीम यह देख सकेगी कि कितने रियायती टिकट, कितने महिला टिकट या कितने पुरुष टिकट बनाई गई है। टिकट का हिसाब किताब उसी समय रोडवेज डिपो में लगे कम्प्यूटर में फीड हो जाएगा। वहीं बार बार हैंग होने जैसे समस्या को भी दूर किया गया है। सिरोही डिपो को 74 नई मशीनें मिलेगी। लेकिन रोडवेज को 80 मिशानों की आवश्यकता है। नई मशीनों का बैट्ररी बेकअप भी अच्छा है।

ऑनलाइन रहेगी सारी जानकारी

नई मशीनें आने के बाद संबंधित मशीन का पूरा आंकड़ा ऑनलाइन रहेगा। मशीन में सिम व इंटरनेट की सुविधा भी रहेगी। यह सीधे संबंधित बस के डिपो व जयपुर हैड ऑफिस से जुड़ी रहेगी। इससे बस में कितनी टिकट कटी है, कितना राजस्व आया है, आदि जानकारी समय पर मिल सकेगी। वर्तमान समय में बस का रूट पूरा होने के बाद ही बस का यात्री भार, राजस्व आदि की जानकारी डिपो को मिलती है।

अब इंटरनेट की सुविधा होने से संबंधित बस की पल-पल की जानकारी डिपो व हैड ऑफिस को मिलती रहेगी। जिसके कारण फर्जी टिकट पर भी रोक लगेगी।

यहां देखें फैक्ट फाइल

वर्तमान समय में 59 बसें संचालित 78 परिचालक, 25 सारथी, कुल 103 57-58 रूट संचालित, जिला मुख्यालय पर दो नई मशीनें आई हैं। पहले तो दक्ष प्रशिक्षक की ओर से सभी परिचालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद में प्रत्येक परिचालक को नई ईटीएम मशीनें दी जाएगी। जो पुरानी मशीनों से काफी अलग है। इसमें मोबाइल की तरह सभी सॉफ्टवेयर उपलब्ध है। सिम व नेटवर्क भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। फर्जी टिकट पर रोक लगेगी। - बीएस बैरवा, प्रबंधक वित्त, रोडवेज, सिरोही

Updated on:
22 Feb 2019 04:56 pm
Published on:
22 Feb 2019 04:56 pm