सिरोही

VIDEO : कार्यकर्ताओं से मिले वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई

- जिले के एक दिवसीय दौरे पर आबूरोड में किया कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत
less than 1 minute read
Jan 05, 2019
sirohi
sirohi

आबूरोड. राज्य के नवनियुक्त वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान आबूरोड पहुंचने पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। आकराभट्टा स्थित नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरीश चौधरी के निवास पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने विश्नोई को मालाओं से लाद कर स्वागत किया। सुखराम विश्नोई ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार जताते हुएआगामी लोकसभा चुनाव में लगने व जालोर सिरोही से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के कार्य में जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार आमजन की सरकार है। इसीलिए जनता के समक्ष पार्टी की उपलब्धियों को रखे। उन्होंने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन को 500 से 750 रूपए करने, 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स की पेंशन 750 से बढाकर 1000 करने, विधवा व परित्याक्ता की पेंशन 500 रूपए प्रतिमाह, 6 0 से 75 वर्ष की महिलाओं को 1000 रूपए, 75 वर्ष की विधवा, परित्याक्ता व दिव्यांगों को 1500 रूपए पेंशन देने के आदेश सरकार ने जारी किएहै।

Updated on:
05 Jan 2019 05:35 pm
Published on:
05 Jan 2019 05:35 pm