सिरोही

Rajasthan Weather : राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम, इन जिलों में पश्चिमी विक्षोभ कराएगा बारिश, अलर्ट जारी

Rajasthan Weather : प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार इसके प्रभाव से 26 और 27 फरवरी को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबादी हो सकती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Feb 2024, 1:10 PM IST
rajasthan_weather.jpg

Rajasthan Weather : प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार इसके प्रभाव से 26 और 27 फरवरी को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबादी हो सकती है। विभाग का कहना है कि 26 फवरी को जयपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 27 फवरी को जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग में कहीं कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।

इस बीच पहाड़ी पर्यटन नगरी माउंट आबू में तापमान के पारे में उतार-चढ़ाव के चलते गुरुवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से तापमापी का पारा दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी 0.5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने से तापमापी का पारा 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सवेरे से ही आसमान में बादलों के छाने का सिलसिला आरंभ हो गया। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहने से खुशनुमा मौसम के बीच सैलानियों ने सड़कों व बाजारों में चहलकदमी करते हुए मौसम का आनंद लिया। वहीं दर्शनीयस्थलों का अवलोकन करने आए पर्यटक भी मौसम को लेकर खुश नजर आए। बार-बार बदलते मौसमी मिजाज से लोगों को मौसमी व्याधियों सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Published on: