सिरसा

जेल से बाहर आएगा गुरमीत राम रहीम? पत्नी ने बड़ी वजह बताते हुए मांगी पैरोल

Gurmeet Ram Rahim Insa: इससे पहले भी राम रहीम ( Ram Rahim ) ने खेती-बाड़ी करने के लिए 42 दिनों की पैरोल मांगी थी। इस बार बड़ा कारण बताते हुए अर्जी दाखिल की गई है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Aug 2019, 9:07 PM IST
Gurmeet Ram Rahim Insa
जेल से बाहर आएगा गुरमीत राम रहीम? पत्नी ने बड़ी वजह बताते हुए मांगी पैरोल

(सिरसा): जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा ( Dera Sacha Sauda ) प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल देने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर हुई है। याचिका डेरा मुखी की पत्नी हरजीत कौर की तरफ से लगाई गई है।


दिया अच्छे आचरण का हवाला, इसलिए चाहिए पैरोल

पति के लिए पैरोल की मांग के पीछे का कारण अपनी बुजुर्ग सास की बीमारी को बताया है। डेरा प्रमुख की मां नसीब कौर 85 साल की हैं। याचिका में बताया गया कि नसीब कौर को पिछले दिनों हृदयघात हुआ था। उनकी एंजियोग्राफी होनी है और वे चाहती हैं कि इस टैस्ट के दौरान उनका बेटा साथ में मौजूद रहे। हरजीत कौर ने जेल में बंद पति गुरमीत राम रहीम के अच्छे आचरण का हवाला देते हुए पैरोल की मांग की ताकि वे अपनी मां के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकें।

इधर, हाईकोर्ट ( haryana high court ) में वकीलों द्वारा सोमवार को फिर से शुरु किए गए वर्क सस्पेंड के फैसले के चलते इस याचिका की पैरवी के लिए वकील कोर्ट में पेश नहीं हो सका। याचिका आने के बाद हाईकोर्ट ने जेल अधीक्षक (रोहतक) को आदेश दिया कि वह जेल विभाग द्वारा जारी 2014 के नियमों के तहत अच्छे आचरण के तहत राम रहीम को पेरोल देने पर विचार करे अगर वह इस पर विचार करने में अक्षम है तो वह अपने उच्च अधिकारियों को यह मांग पत्र भेजे व पांच दिन में निर्णय ले।

Published on: