सीतापुर

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व चार बार सांसद रहे इस बड़े कांग्रेस नेता का हुआ निधन, पुत्र है भाजपा विधायक

केंद्र सरकार में गृह राज्यमंत्री रहे कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता रामलाल राही (Ram Lal Rahi) का गुरुवार को कोरोना (Corona) के कारण निधन हो गया है।

less than 1 minute read
Dec 10, 2020
Ram Lal Rahi

सीतापुर. केंद्र सरकार में गृह राज्यमंत्री रहे कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता रामलाल राही (Ram Lal Rahi) का गुरुवार को कोरोना (Corona) के कारण निधन हो गया है। उनके सीने में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती होने पर उनकी कोरोना जांच की गई। पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड के एल-२ अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके पुत्र सुरेश राही मौजूदा वक्त में हरगांव विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं।

सीतापुर के जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें खांसी व सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। ऑक्सीजन लेवेल भी 60 के करीब पहुंच गया था। यह कोरोना के लक्षण थे। इसे देखते हुए उनकी कोरोना जांच कराई गई, जो पॉजिटिव आई। यह देखते हुए उन्हें एल-टू वॉर्ड में शुफ्ट किया गया। करीब दो घंटे बाद शाम करीब 4.30 बजे उनका निधन हो गया। सीएमएस ने यह भी बताया कि वह पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित थे। उनकी एंजियोप्लास्टी भी हो चुकी थी।

चार बार रहे सांसद-

राम लाल राही चार बार सांसद रह चुके हैं। पहली बार वह 1977 में सांसद चुने गए थे। 1991 में उन्हें गृह राज्य मंत्री का पद मिला। लंबे समय तक कांग्रेस में रहते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण पद मिले। 2017 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया, लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव से पहले वह फिर कांग्रेस में चले गए।

Published on:
10 Dec 2020 08:31 pm
Also Read
View All