
पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
Congress State President Ajay Rai: सीतापुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्राओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली कंगना रानौत को पार्टी से निकाले। माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। इसके साथ ही उन्होंने चंदा चोरी को लेकर के भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपने आंचल में दान लेकर जाने वाली महिलाओं के चढ़ावे को भी चोरी करने का काम किया गया है। इसके साथ ही प्रयागराज में होने वाली छात्रों की रैली के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह छात्र-छात्राओं की सबसे बड़ी रैली होगी। अजय राय शाहजहांपुर कार्यक्रम में जा रहे थे। सीतापुर रुकने के दौरान उन्होंने सांसद आवास पर पत्रकारों से बातचीत की।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बच्चे बच्चियों के भविष्य के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी सड़क पर है। दिल्ली में बच्चे बच्चियों को अपमानित किया गया। पैलट गन, लाठियां चलाई गई गए। कंगना रनौत ने गटर से तुलना की है।
अजय राय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माफी और क्षमा मांग रहे हैं। क्षमा मांगनी है तो कंगना रानौत को पार्टी से निष्कासित कीजिए। उनके सदस्यता खत्म करने के बाद बच्चों से माफी मांगिये। आपकी सांसद बच्चियों का चरित्र हनन कर रही है केवल दिखावटी क्षमा मांगने से काम नहीं चलेगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कीजिए।
एक सवाल के जवाब में अजय राय ने बताया कि यह चढ़ावा चोर है। जिन्होंने चढ़ावे की चोरी की है, जो भगवान का पैसा खा गए। जिसकी गांव गांव में चर्चा हो रही है कि भगवान राम का पैसा खा गए।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 8 अगस्त को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों के कार्यक्रम में राहुल गांधी सम्मिलित होंगे। 2 अगस्त को प्रयागराज में ही तैयारी बैठक होगी, जिसमें वह स्वयं भी शामिल होंगे। छात्रों का यह कार्यक्रम हिंदुस्तान का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। जो बच्चों और बच्चियों की भविष्य के लिए प्रयागराज से आगाज होगा। जिसमें सीतापुर सहित प्रदेश के सभी जिलों के बच्चे बच्चियों भाग लेंगी। इसी संदर्भ में सीतापुर में भी छात्र-छात्राओं का एक कार्यक्रम सांसद के पुत्र की तरफ से किया जा रहा है।
भगवा वस्त्र पहनकर राहुल गांधी के चरणों में नतमस्तक होने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि ऐसा नहीं है। राहुल गांधी चढ़ावा चढ़ाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। नतमस्तक होने वाली कोई बात नहीं है। इस मौके पर सीतापुर संसद के पुत्र भी मौजूद थे।
Updated on:
01 Aug 2026 03:42 pm
Published on:
01 Aug 2026 02:58 pm
