11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीतापुर में भारी बारिश का अलर्ट: नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय बंद, जानें मौसम?

Schools closed in Sitapur: मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए आज सीतापुर में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को छात्र-छात्राओं के लिए बंद रखने का आदेश दिया गया है। जानें अगले 6 दोनों का मौसम कैसा रहेगा?
3 min read
Google source verification
मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान, फोटो सोर्स- पत्रिका

मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान, फोटो सोर्स- पत्रिका

Schools closed in Sitapur: मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सीतापुर जिला प्रशासन में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान है। आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 15, 16 और 17 जुलाई को मौसम फिर करवट बदलेगा और जमकर बारिश होगी।

बीएसए ने जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है। जिले में भारी बारिश अतिवृष्टि को देखते हुए सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति विद्यालय में अनिवार्य है जो सरकारी कार्यों को पूरा करेंगे। उन्होंने आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सीतापुर में आज का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 28 26.6 डिग्री रहने का अनुमान है। गरज और चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा रविवार 12 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28.3 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का मौसम पर दिखाई पड़ेगा। रात में उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

कैसा रहेगा 13 और 14 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 13 जुलाई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है। 14 जुलाई का तापमान 27.2 डिग्री से 33.3 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 15 और 16 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई का तापमान 27.02 डिग्री से 31.6 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। गरज और चमक के साथ 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार 16 जुलाई का तापमान 32.7 डिग्री से 27.27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकल सकती है लेकिन 60 प्रतिशत बारिश होने का भी अनुमान है। शुक्रवार 17 जुलाई का तापमान 27.2 डिग्री से 32.02 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। गरज चमक के साथ बारिश 65 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

बड़ी खबरें

View All

सीतापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग