7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनकाउंटर के बाद बोला हत्यारोपी- साहब गलती हो गई’, सीतापुर में प्रेग्नेंट प्रेमिका की हत्या कर रख दिया था पिलर

Sitapur Girlfriend Murder Case: 3 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका का मर्डर कर लाश पर सीमेंट का पिलर रखने वाले विशाल का पुलिस ने किया एनकाउंटर। सिपाही की पिस्टल छीनकर भाग रहे आरोपी के पैर में लगी गोली, तो गिड़गिड़ाकर बोला- 'साहब गलती हो गई'। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Sitapur Pregnant Girlfriend Murder Case, Sitapur Murder News

आरोपी विशाल पाल | फोटो सोर्स- X(@AnuragGuptalive)

Sitapur Girlfriend Murder Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी 3 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पहचान छुपाने के लिए उसने शव को लखनऊ के जंगलों में फेंक कर उस पर सीमेंट का भारी-भरकम पिलर रख दिया। शनिवार को जब पुलिस आरोपी को लेकर सबूत ढूंढने जा रही थी, तो उसने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। पैर में गोली लगते ही आरोपी रोने लगा और बोला- 'साहब गलती हो गई, मुझे माफ कर दो।'

टॉयलेट के बहाने गाड़ी रुकवाई, सिपाही को मुक्का मारकर छीनी पिस्टल

यह पूरी घटना शनिवार दोपहर की है। पुलिस आरोपी विशाल पाल को लेकर लखनऊ जा रही थी। रास्ते में रामपुर मढ़िया गांव के पास विशाल ने कहा कि उसे टॉयलेट जाना है। पुलिस ने गाड़ी रोक दी और उसे सड़क किनारे बाग की तरफ ले गई। तभी मौका पाकर विशाल ने एक सिपाही की नाक पर जोरदार मुक्का मारा, उसकी पिस्टल छीनी और भागने लगा। उसने पुलिस पर गोलियां भी चलाई। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे एक गोली विशाल के पैर में लग गई और वह वहीं गिर पड़ा।

शादी की जिद करने पर उतारा मौत के घाट

पुलिस की पूछताछ में आरोपी विशाल ने बताया कि उसका कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा से अफेयर था। लड़की 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। 25 मई को वह उसे बाइक पर बैठाकर लखनऊ के बक्शी का तालाब इलाके में ले गया। वहां एक सुनसान जगह पर दोनों के बीच शादी करने को लेकर झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर विशाल ने लड़की का गला घोंट दिया और उसकी जान ले ली। सबूत मिटाने के लिए उसने लाश पर सीमेंट का पिलर रख दिया ताकि उसे कोई ढूंढ न पाए।

झाड़ियों में मिले सिर्फ कंकाल और चप्पल, पिता ने कपड़ों से की पहचान

शनिवार को पुलिस जब मृतका के पिता को लेकर लखनऊ के जंगलों में पहुंची तो वहां का मंजर देखकर हर कोई दहल गया। झाड़ियों में युवती के चप्पल और कपड़े मिले। पीड़ित पिता ने कपड़ों और चप्पलों को देखकर अपनी बेटी की पहचान की। मृतका के पिता का आरोप है कि इस खौफनाक वारदात में विशाल के साथ कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

पीड़ित पिता का कहना है कि उनकी बेटी 25 मई को लापता हुई थी, लेकिन पुलिस ने शिकायत के बावजूद तुरंत एक्शन नहीं लिया और 3 दिन बाद 28 मई को एफआईआर दर्ज की। पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट पिता जब न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काटकर थक गए, तो वे 2 जून को धरने पर बैठ गए। तब जाकर पुलिस जागी और आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया गया।