1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर में भाई ने नाबालिग बहन की गला रेत की हत्या, प्रेमी के साथ भागने के बाद वापस आई थी घर

brother killed his sister: सीतापुर में भाई ने अपनी नाबालिग बहन की बांके से काटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस गांव के ही दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
2 min read
Google source verification
घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस, फोटो सोर्स- पत्रिका

घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस, फोटो सोर्स- पत्रिका

Sitapur Murder: सीतापुर में दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसमें एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और तब तक मारता रहा जब तक की उसकी मौत नहीं हो गई। घटना करने के बाद भाई मौके से फरार हो गया। किशोरी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हत्या की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से पूछताछ की और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र का है।

16 वर्षीय किशोरी की हत्या

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजेहरा गांव निवासी 16 वर्षीय सुमित्रा पुत्री राजाराम यादव, अनुराग यादव से प्रेम करती थी। जिसके साथ बीते 22 जुलाई को भाग गई थी। इस संबंध में सुमित्रा के घर वालों में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने नाबालिग सुमित्रा को बरामद कर अदालत में पेश किया। जिसके बयान भी लिए गए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सुमित्रा को घरवालों के सुपुर्द कर दिया।

अपनी बहन से नाराज था भाई कोमल

सुमित्रा के घर आने के बाद उसका भाई कोमल काफी गुस्से में था। इसी बीच आज सुबह कोमल और सुमित्रा के बीच बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर कोमल ने बांके से सुमित्रा के ऊपर हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटे आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कोमल मौके से फरार हो गया।

हत्या के बाद मचा हड़कंप

हत्या की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि मृतक परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाई सहित चार पर मुकदमा

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिसमें मृतका के भाई कोमल और गांव के तीन अन्य लोगों पर आरोप लगाया गया है। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जिसने साक्ष्य एकत्र किए। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम में लगाई गई है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।