सीतापुर

गौ तस्करी का आरोपी बिट्टन अली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एनकाउंटर के दौरान पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पुलिस मुठभेड़ के बाद बुधवार को 25,000 रुपये के इनामी वांटेड गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मुठभेड़ में उसे पैर में गोली लगी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2024, 12:46 PM IST
gau_taskar_encounter.jpg
घटना की जानकारी देते सीतापुर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा

पुलिस ने जानकारी दी है कि वांटेड गैंगस्टर की पहचान बदायूँ जिले के रहने वाले बिट्टन अली उर्फ सुहैल के रूप में हुई है, जो कि गौ तस्करी के कई मामलों में आरोपी है। पैर में गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जवाबी फायरिंग में हुआ घायल
आपको बता दें कि पकड़े जाने के डर से उसने भागने की कोशिश में उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में पुलिस कर्मियों के साथ संक्षिप्त गोलीबारी के दौरान सुहैल के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

''आज पिसावा थाने की पुलिस और एसओजी टीम द्वारा गौ तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बिट्टन अली उर्फ सुहैल नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया।''
"वह एक वांछित गैंगस्टर था, और उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जब बिट्टन अली को रोका गया, तो उसने पुलिस पर गोलीबारी की... ऑपरेशन के दौरान, उसके पैर में गोली लग गई। उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।'' -चक्रेश मिश्रा, सीतापुर पुलिस अधीक्षक

इसके बाद उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल, अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं।

Published on: