सीतापुर

लखनऊ सीतापुर हाइवे पर भीषण हादसा, 24 गंभीर घायल, 4 की तत्काल मृत्यु, ट्रक वाला फरार

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में भीषण हादसा हो गया, जिसमें 24 लोग गंभीर घायल हो गए जबकि 4 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसा गुरुवार को भोर में हुआ। इस दौरान घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2022, 3:32 PM IST
Truck Tractor Accident on Lucknow Sitapur Highway
Truck Tractor Accident on Lucknow Sitapur Highway

यूपी के सीतापुर जिले में सिधौली कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार भोर मे भीषण सड़क हादसा हो गया। जिससे वहाँ चीख पुकार मच गया। नेशनल हाइवे पर सवारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर-ट्राली के परखच्चे उड़ गए। एनएच 24 पर हुए इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 24 लोग घायल हो गए। जिनमें 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भेज दिया गया है।


शाहजहांपुर के रौजा से बाराबंकी स्थित देवां शरीफ बच्चे के मुंडन के लिए जा रहे एक परिवार में मातम पसर गया। शाहजहाँपुर से आ रहा ये परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर देवाशरीफ जा रहा था। देर रात से ही हो रही बारिश सामने से आ रही ट्रक को नहीं देख पाया।जिससे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में घायल अन्य लोगों को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज है, ट्रैक्टर- ट्राली को टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

वहीं इसी दौरान एक और हादसे से लोगों के मन में डर समां गया है, जिसमें सीतापुर बार्डर क्षेत्र में दूसरा एक्सीडेंट भी देखने को मिला। पीलीभीत में बुधवार को नेशनल हाईवे 730 पर मजदूरों से भरी एक मिनी बस स्टेरिंग फेल होने से वो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में मिनी बस पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई।

Published on: