सीतापुर

भयंकर अग्निकांड में एक महिला समेत 50 बकरियां जलीं, लाखों की संपत्ति हुई खाक

भयंकर अग्निकांड में एक महिला समेत 50 बकरियां जलीं, लाखों की संपत्ति हुई खाक

2 min read
Apr 15, 2018
fire

सीतापुर. जिले के रामपुर मथुरा इलाके में अज्ञात कारणों के चलते काफी बड़ी घटना घटित हो गयी। इस दौरान एक गांव में भीषण आग लगी, जिसमें एक महिला झुलस गई और तकरीबन आधा सैकड़ा मवेशी भी आग के चपेट में आ गए। इस दौरान लाखों रुपयों की संपत्ति का नुकसान भी हो गया।

जिले के रामपुर मथुरा इलाके के चंपागड़ गांव में भयानक अग्निकांड हो गया। इस दौरान कई घरों को आग ने अपने आगोश में ले लिया, जिससे तकरीबन 50 हज़ार की नगदी समेत कई घरों से कुल मिलाकर 12 लाख की संपत्ति का नुकसान भी हो गया। हादसा सिर्फ यही तक नहीं थमा और एक महिला समेत 50 बकरियां आग में जल गई।

यह भी पढ़ें- स्मृति ईरानी के दौरे से पहले बहुत बड़ी वारदात, मां-बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाके में सनसनी

यहां के ग्राम रत्तूगोड़ा में भीषण आग से मोहसिना पत्नी पताली अचानक लगी इस भीषण आग से खुद को बचा नहीं पाई। फ़िलहाल स्थानीय अस्पताल में मोहसीना का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं गांव के ही अय्यूब पुत्र अशरफ के 40 हजार रुपये जलकर खाक हो गए।

50 बकरियों के जलने से इलाके में मचा हड़कंप, कइयों की गयी रोजी रोटी

इस भीषण हादसे में जब 50 बकरियों के जलने की खबर जैसे ही जंगल में आग की तरह फैली इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ ही वक्त में हजारों की तादाद में लोग मौके पर एकत्र हो गए और पीड़ितों को सांत्वना देने लगे। वहीं 50 बकरियों के जलने से कइयों के घरों की रोजी रोटी खतरे में आ गयी है।

गांव में पसरा घटना के बाद से सन्नाटा

कुछ घंटे के कोहराम के बाद रत्तुगोड़ा गांव में जबरदस्त सन्नाटा पसर गया है। लोग इतने सहमे हैं कि अपने अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को काफी ढांढस बंधाया है।

Published on:
15 Apr 2018 08:39 am