एक अौर हैवानियत आई सामने, किशोरी को खींचकर किया गैंगरेप
सीतापुर. बेहतर पुलिसिंग के लिए गोल्ड मेडल पाने का दावा करने वाली सीतापुर पुलिस लगातार गंभीर घटनाओं के होने से सवालों के घेरों में आ रही है। यहां के सिधौली थाना इलाके में इंसानियत को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आयी है, जहां दिनदहाड़े एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां कुछ दबंगों ने एक युवती को खुलेआम खींचकर एक खेत में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
सीतापुर जिले की सिधौली कोतवाली इलाके में एक युवती सिधौली कस्बे में कुछ घरेलू सामान खरीदने आयी थी। जहां से वहां जब वह वापस जा रही थी तभी बीबीपुर गांव के पास चार युवकों ने युवती को अकेला पाकर सड़क से खींच लिया और एक पड़ोस के खेत में ले गए। जहां सभी ने उसके साथ बारी बारी से गैंगरेप किया और उसको बदहवाश अवस्था में वहीं छोड़ कर सभी मौके से फरार हो गए। इस दौरान युवती ने चीख पुकार भी मचाई लेकिन कोई नागरिक नहीं पहुंच सका।
यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव की बढ़ी मुश्किल, अब उनके इस खास नेता की जाएगी कुर्सी, सपा नेताओं में हलचल
पीड़िता ने इस मामले में पुलिस को बताया कि दबंगों ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने चार में से दो आरोपियों को पहचान भी लिया और दोनों की पहचान बीबीपुर गांव निवासी जावेद और अब्दुल के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जावेद को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं जावेद के जरिये अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
photo- demo