सीतापुर

सीतापुर में पैदा हुआ अद्भुत बच्चा, हॉस्पिटल में देखने वालों की लगी होड़

यूपी के सीतापुर में एक अद्भुत बच्चा पैदा हुआ जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे थे। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

less than 1 minute read
Jul 22, 2024

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक घर में बच्चे की किलकारियां गुंजी। पूरा परिवार बच्चे की पहली झलक देखने का इंतजार कर रहा था। पर जब लोगों ने बच्चे को देखा तो उनके होश उड़ गए। बच्चे के चार हाथ और चार पैर थे। जिसने भी बच्चे को देखा वह वहीं खड़ा रहा गया। फिर क्या था इस बात का पता आस-पास के लोगों को चला, और बच्चे को देखने के लिए हॉस्पिटल में तांता लग गया।


महिला ने अनोखे बच्चे को दिया जन्म

सकरन थाना क्षेत्र के कोरियनपुरवा की रहने वाली पूनम रमा देवी को रविवार देर रात प्रसव पीड़ा हुई। उन्हें पीएचसी रेवान में भर्ती कराया गया। सुबह करीब 5 बजे महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के चार हाथ और चार पैर थे। बच्चे का पूरा शरीर एक-दूसरे से जुड़ा था।

जन्म के पांच घंटे बाद हुई मौत

महिला के पती ने बताया कि उनकी पत्नी ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे का शरीर ठिक से विकसित नहीं हो पाया था जिसके कारण बच्चे के चार हाथ और पैर थे। बच्चे को देखकर सीएचसी की कुछ महिलाएं डरने लगीं तो उसे लेकर बाहर आ गया। हालांकि, इस बच्चे ने पांच घंटे बाद दम तोड़ दिया है।

Published on:
22 Jul 2024 03:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर