आज के डिजिटल युग में तरह तरह के फर्जीवाडे चल रहे हैं। ऐसे ही एक युवक महिला के जाल में फंस गया। युवक 2 साल से लगातार महिला से बात कर रहा था। फिर उसका आनलाइन निकाह करवा दिया गया, लेकिन जब युवक ने अपनी दुल्हन को देखा तो वह 32 साल बड़ी निकली।
आज के डिजिटल युग में तरह तरह के फर्जीवाड़े चल रहे हैं। कभी साइबर फ्राड वाले डिजिटली अरेस्ट करके पूरा अकाउंट खाली कर देते हैं तो कभी कोई किसी के प्यार में पड़ कर अपना अकाउंट खाली करवा लेता है। ऐसे ही एक अजब-गजब कहानी सीतापुर से सामने आई है, यहां एक युवक अपने से 32 साल बड़ी महिला के प्रेम जाल में फंस गया और वह फंसता ही चला गया। उसे पता ही नहीं चला कि वह अपने से 32 साल बड़ी महिला से बात कर रहा है। यहां एक 25 साल के युवक को फोन पर उलझाकर उसका 57 साल की महिला से निकाह करवा दिया गया। जब उसे यह पता चला तो काफी विवाद हुआ इसके बाद दोनों अलग हो गए और युवक अपने घर वापस लौट आया।
फरवरी में निकाह के बाद कई दिनों तक विदाई को लेकर विवाद चला। अप्रैल में दोनों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हुआ। 22 अप्रैल को महिला की ओर से एसपी आफिस में दिए गए प्रार्थना पत्र में दो लाख रुपए और बाइक मांगने का आरोप लगाया गया। 30 अप्रैल को युवक की और से एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि उसको बिना लड़की दिखाए फोन पर शादी कराई गई। उसने महिला समेत चार अन्य लोगों पर गिरोह बनाकर शादी कराने और वसूली करने की शिकायत की।
हरदोई निवासी 25 साल के युवक ने सीतापुर में लहरपुर कस्बे की रहने वाली महिला से खूब बात की पहले तो यह बातचीत फोन पर चली इसके बाद दोनों में वीडियो कॉलिंग भी होने लगी। इन दोनों सालों में कभी भी महिला की मुलाकात युवक से नहीं हुई। उन दोनों का प्यार फोन पर परवान चढ़ता रहा। महिला ने अपनी उम्र को भी छिपाए रखा। 14 फरवरी 2025 को युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए लहरपुर स्थित उसके बताये स्थान पर भी आ गया। यहां बिना लड़की दिखाए ही कुछ लोगों ने फोन पर ही निकाह करवा दिया।
निकाह के बाद जब युवक ने अपनी दुल्हन को देखा तो उसके होश उड़ गए। वह 57 साल की महिला थी जो उससे 32 साल बड़ी है। विवाद के बाद युवक अपने घर हरदोई लौट गया। हरदोई के सोहीला के रहने वाले 25 वर्षीय दिलशाद को लहरपुर निवासी एक महिला से दो साल पहले फोन पर शुरू हुई बातचीत के बाद प्यार हो गया, दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं, लेकिन युवक को निकाह के बाद पता चला की उसकी प्रेमिका तो उससे 32 साल बड़ी है।