सीतापुर

बाढ़ और कटान को लेकर तैयारियों का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा, कार्यशैली में सुधार लाने की दी हिदायत

प्रभारी मंत्री प्रदेश सरकार की महिला कल्याण और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने सीतापुर का दौरा किया।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 1:03 PM IST
sitapur
बाढ़ और कटान को लेकर तैयारियों का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा, कार्यशैली में सुधार लाने की दी हिदायत

सीतापुर. जिले की प्रभारी मंत्री प्रदेश सरकार की महिला कल्याण और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने सीतापुर का दौरा किया और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी हासिल की और उन्हें गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा में पूरे तरीक़े से पूरा करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसमे सुधार लाने की हिदायत दी।

स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

जनपद दौरे पर आई प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने सबसे पहले कसमंडा ब्लॉक में स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम करार देते हुए इसे पूरी गंभीरता के साथ लागू करने की सलाह दी। इस मौके पर उन्होंने वृक्षारोपण करके पर्यावरण के लिए लोगो को प्रेरित किया।

बाढ़-कटान की तैयारियों का भी लिया जायजा

मुख्यालय पर पहुंचने के बाद प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान लंबित वादों की स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए इनके निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया। प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने पुलिस विभाग को भी अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। जिले में बाढ़ औऱ कटान की स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा ने कहा कि सरकार इसके प्रति बेहद गंभीर है। इस दैवीय आपदा से बचाव के लिए जो भी कदम उठाए जा सकते हैं। उन्हें स्थानीय प्रशासन द्वारा गंभीरता से उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में टीकाकरण का काम 90 फीसदी पूरा किया जा चुका है और उस क्षेत्र में दवा और एम्बुलेंस की व्यवस्था कर दी गयी है। हालांकि प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के कामकाज में अभी और सुधार की गुंजाइश बताई है। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि यहां के विधायक अपने क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर काफी सजग है और इससे जनता की समस्याओं का समाधान काफी तेजी से हो रहा है।

Updated on:
3 Aug 2018, 1:03 PM IST
Published on: